फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   water price halved new proposed slab rate passed from Nagar Nigam Prayagraj

प्रयागराज : जनता को मिली राहत, आधा हुआ जलमूल्य, नगर निगम से नया प्रस्तावित स्लैब रेट पास

Sat, 11 Dec 2021 10:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 10:24 PM IST
सार

सदन की बैठक में जलकल अफसरों ने जानकारी दी कि नगर निगम के क्षेत्र में आने वाले नए भवनों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। जिसके आधार पर जलमूल्य के नए स्लैब का प्रस्ताव तैयार किया गया।

विज्ञापन
water price halved new proposed slab rate passed from Nagar Nigam Prayagraj
Prayagraj News : नगर निगम की बैठक में हिस्सा लेते पार्षद। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

शहरियों को नए वित्तीय वर्ष में जलमूल्य में बड़ी राहत मिलने जा रही है। शनिवार को नगर निगम सदन की बैठक में जलमूल्य के प्रस्तावित स्लैब रेट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके तहत अब शहरियों को वर्तमान स्लैब रेट के मुकाबले लगभग आधा जलमूल्य देना होगा। सदन की बैठक में जलकल अफसरों ने जानकारी दी कि नगर निगम के क्षेत्र में आने वाले नए भवनों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। जिसके आधार पर जलमूल्य के नए स्लैब का प्रस्ताव तैयार किया गया।

विज्ञापन


जलकल के महाप्रबंधक हरिश्चंद्र वाल्मीकि ने सदन की बैठक में नए प्रस्ताव के संबंध में बताया कि वर्तमान में निर्धारित स्लैब रेट के अनुसार न्यूनतम 804 रुपये जलमूल्य देेने वाले उपभोक्ताओं की संख्या मात्र 2952 थी। नए भवनों के मूल्यांकन के बाद प्रस्तावित स्लैब रेट में इस श्रेणी के उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 21020 हो गई है। यानी 18068 उपभोक्ता, जिन्हें 1508 रुपये या उससे अधिक जलमूल्य का भुगतान करना पड़ रहा है, उन्हें नए स्लैब रेट के मुताबिक केवल 804 रुपये जलमूल्य का ही भुगतान करना होगा। जिसके परिणाम स्वरूप प्रत्येक उपभोक्ता को 704 रुपये का लाभ होगा। 
विज्ञापन


इसी प्रकार वर्तमान स्लैब के अनुसार 1508 रुपये जलमूल्य देने वाले उपभोेक्ताओं की संख्या मात्र 8659 थी। नए भवनों के मूल्यांकन के बाद प्रस्तावित स्लैब रेट में इसी श्रेणी के उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 52 हजार 587 हो गई है। इस तरह 43 हजार 928 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्हें वर्तमान में 1809 या उससे अधिक जलमूल्य का भुगतान करना पड़ रहा था, अब नए स्लैब में उन्हें केवल 1508 रुपये जलमूल्य का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

water price halved new proposed slab rate passed from Nagar Nigam Prayagraj
Prayagraj News : नगर निगम की बैठक में उपस्थित महापौर अभिलाषा गुप्ता। - फोटो : प्रयागराज

प्रत्येक उपभोक्ता को होगा 201 रुपये का लाभ
जिससे इस श्रेणी में आने वाले उपभोक्ताओं को नए स्लैब में 301 रुपये का लाभ होगा। इसी तरह वर्तमान में 1809 रुपये के जलमूल्य स्लैब वाले उपभोक्ताओं की संख्या पहले 23 हजार 753 थी। ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या अब बढ़कर 36 हजार 875 हो गई है। यानी कुल 13122 उपभोक्ता, जिन्हें वर्तमान में 2010 रुपये या उससे अधिक जलमूल्य का भुगतान करना पड़ता था, उन्हें अब नए स्लैब के अंतर्गत 1809 रुपये ही देने होंगे। जिसके परिणाम स्वरूप प्रत्येक उपभोक्ता को 201 रुपये का लाभ होगा। 

प्रत्येक वर्ष जलमूल्य 2010 रुपये का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में परिवर्तन नहीं हुआ है। वर्तमान स्लैब में 2814 रुपये जलमूल्य देने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 1 लाख 39 हजार 268 है। जबकि प्रस्तावित स्लैब रेट में इस श्रेणी में उपभोक्ताओं की संख्या घटकर 94 हजार 168 रह गई है। इस तरह देखा जाए तो 45 हजार 100 उपभोक्ता जिन्हें वर्तमान में 2814 रुपये या उससे अधिक जलमूल्य का भुगतान करना पड़ रहा है, उन्हें अब केवल 2010 रुपये का वार्षिक भुगतान करना होगा। यानी इस श्रेणी के उपभोक्ताओं को 804 रुपये का लाभ नए स्लैब में मिलेगा। 

विभाग को भी होगा लाभ
वित्तीय वर्ष 2014-15 के वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर जलकल विभाग की ओर से जलमूल्य से अनुमानित आय 4503.17 लाख रुपये है। नया स्लैब रेट लागू होने पर 4517.38 लाख रुपये आय होने का अनुमान है। यानी विभाग को करीब 14.21 लाख रुपये का लाभ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed