फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Warrant against Kailash Chaurasia, former minister in SP government

कोर्ट : यूपी सरकार में पूर्व मंत्री रहे कैलाश चौरसिया के खिलाफ वारंट

Fri, 29 Oct 2021 10:38 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Oct 2021 10:38 PM IST
सार

मिर्जापुर के घंटाघर चौराहे पर 2012 में बिना किसी पूर्व अनुमति के भीड़ जुटाकर नारेबाजी और हंगामा करने का मुकदमा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर के द्वारा दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन
Warrant against Kailash Chaurasia, former minister in SP government
Prayagraj News : कैलाश चौरसिया, पूर्व मंत्री। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने सपा सरकार में पूर्व राज्य मंत्री रहे कैलाश चौरसिया और उनके समर्थकों के खिलाफ वारंट जारी किया है। अदालत ने पूर्व मंत्री को उपस्थित रहने के लिए अंतिम अवसर दिया था। उनके उपस्थित न होने पर वारंट जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने दिया है।
विज्ञापन


प्रकरण जनपद मिर्जापुर के कोतवाली का है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने  28 जनवरी 2012 को पूर्व मंत्री और उनके 6 समर्थकों के विरुद्ध नामजद और 1000 समर्थकों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूर्व मंत्री और समर्थकों पर आरोप है कि अपने समर्थकों के साथ झंडा लहराते हुए घंटाघर चौराहे पर सार्वजनिक सड़क जाम कर नारेबाजी की थी, जबकि प्रशासन ने उन्हें 3 गाड़ियों की ही अनुमति दी थी।
विज्ञापन


प्रकरण में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिर्जापुर ने 5 सितंबर 2014 को आरोप तय कर दिए थे। पत्रावली स्पेशल कोर्ट में सुनवाई के लिए साक्ष्य में लंबित है। कोर्ट ने पूर्व राज्य मंत्री और उनके समर्थकों को अदालत में उपस्थित रहने के लिए अंतिम अवसर दिया था। उपस्थित न होने पर पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, प्रकाश चौरसिया, डॉक्टर अरविंद श्रीवास्तव, जवाहर मौर्य, मुन्नी यादव, जहीर सेंट वाले के खिलाफ वारंट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed