फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   wakup hari bishnu

जागे श्रीहरि विष्णु, भगाया गया दारिद्रय

Tue, 20 Nov 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 20 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
 कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवोत्थान या प्रबोधिनी एकादशी पर सोमवार को भगवान श्रीहरि विष्णु नींद से जागे तो मांगलिक कार्यों के लिए भी अनुमति मिली। घरों में पूजा अनुष्ठान के बीच ‘दारिद्रय’ को घरों से दूर भगाने की परंपरा का निर्वाह किया गया। पर्व पर बलुआघाट सहित यमुना के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाने और आरती, दीपदान के लिए भी लोग जुटे। घरों में तुलसी के चौरे पर पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन


परंपरा के मुताबिक घरों में भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा की गई। भोर से पहले गन्ने के अग्रभाग से थाली या सूप को पीटते हुए ‘ईश्वर आवें, दरिद्दर जाएं’ कहकर दारिद्रय को भगाया गया।
विज्ञापन

जानसेनगंज स्थित शहर के अन्य विष्णु मंदिरों में मंगलगीतों के साथ रात्रि जागरण करते हुए भगवान विष्णु की आराधना की गई। पूर्व संध्या पर घर के आंगन में चावल के एपन से विष्णुचक्र बनाया गया। एपन से ही दो लकीरें बनाते हुए घर के प्रत्येक कमरे में ले जायी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन के बाद विष्णु चक्र पर ऋतुफल और पूजा सामग्री रखकर जिस सूप या थाली से उसे ढका गया था, दारिद्रय को भगाने के लिए उसी का उपयोग किया गया था। शहर के अलग-अलग बाजारों में सुबह से ही ईख की बिक्री होती रही।


फिर जले दीप, आतिशबाजी
प्रयागराज। देवोत्थान एकादशी पर एक बार फिर दीपावली जैसी ही जगमग और खुशियां रहीं। शाम को दीप जलाकर पूजा के बाद दीपों से घर सजाए गए।  बाद में जमकर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed