फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   voters day

मतदान कर लोकतंत्र को बनाए मजबूत

Thu, 26 Jan 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 26 Jan 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
voters day
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
 राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस को जिला प्रशासन के साथ विभिन्न जन संगठनों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। जिला प्रशासन की ओर से संगम नोज पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम मेें हजारों की संख्या में गुब्बारा हवा में उड़ाकर मिलकर मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान सैंडआर्ट से बनी आकृति भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता को जागरूकता अभियान का ब्रांडअंबेसडर बनाया गया। वे लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीएम संजय कुमार ने लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर की उत्तरी विधान सभा सीट पर सबसे कम मतदान होता है। 23 फरवरी को इस बार अधिक से अधिक लोग मतदान करें। इस दौरान गायक मनोज गुप्ता द्वारा हो जाओ तैयार साथियों करने जाना है मतदान साथियों समेत कई गीतों की प्रस्तुति की। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, आरएएफ, सीआरपीएफ, पीएसी, पुलिस, खिलाड़ियों, स्कूलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वीप के लिए गोवा से आईं प्रेक्षक एन शेरोन डिसूजा, आरएएफ कमांडेंट दिनेश सिंह चंदेल, सीडीओ आंद्रा वामसी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कमिश्नर राजन शुक्ला ने भी अपने कार्यालय पर अधिकारियों, कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की ओर से आयोजित संगोष्ठी आयोजित की गई। भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुनील शुक्ल, सर्वेश पांडेय, सहायक निदेशक आरिफ हुसैन रिजवी ने अपनी बात रखी। इसी तरह मतदाता जागरूकता दिवस को महबूब अली इंटर कॉलेज और युवा अधिवक्ता संघ की ओर से अलग-अलग स्थानों से रैली निकाली गई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से माघ मेला में जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed