फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Visit the city will be easy for visitors to delve

पर्यटकों के लिए आसान होगी संगम नगरी की सैर

Sun, 08 Nov 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Nov 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Visit the city will be easy for visitors to delve
इलाहाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन ने शनिवार को उत्तर प्रदेश इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (यूपीआईएमएस) की 80वीं वार्षिक संगोष्ठी एवं इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के 18वें वार्षिक समारोह का उद्घाटन करते हुए संगम नगरी की सैर को पर्यटकों के लिए आसान बनाने का वादा किया। कहा कि यहां फाफामऊ में नई हवाई पट्टी विकसित किया जाएगा और ज्यादा संख्या में एयर बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित होटल में आयोजित उद्घाटन समारोह में उन्होंने कई अहम योजनाओं का खुलासा किया। साथ ही चिकित्सकों से मानवीय संवेदना के साथ लोगों का उपचार किए जाने की वकालत की। उन्होंने नए चिकित्सा प्रतिष्ठान अधिनियम के प्रति चिकित्सकों के विरोध को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में रविवार को इंडोक्रोनोलॉजी के विषय में नई अध्ययन पद्धतियों के बारे में चिकित्सकों को बताया जाएगा। इसके लिए देश भर के कई नामी-गिरामी चिकित्सक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


रविवार को कई तकनीकी सत्र चलेंगे। इसके पूर्व संगोष्ठी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में यूपीआईएमए के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष डॉ. एपी सिंह, डॉ. अनिल अग्रवाल, इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ. त्रिभुवन सिंह, डॉ. सुबोध जैन, डॉ. जितेंद्र जैन सहित कई चिकित्सकों ने अपनी बात रखी। इस मौके पर बड़ी संख्या मेें चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed