वीआईपी के संस्थापक मुकेश साहनी 17 सितंबर को आएंगे प्रयागराज
वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेन्द्र निषाद " बजरंगी" ने बताया कि मंत्री मुकेश साहनी 17 सितम्बर को अपरान्ह तीन बजे पटना से हवाई जहाज द्वारा प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से सीधे एकलव्य चौराहा, सिविल लाइंस पहुंचेंगे, जहां वीर एकलव्य की प्रतिमा पर माल्यर्पण करेंगे।
विस्तार
वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेन्द्र निषाद " बजरंगी" ने बताया कि मुकेश साहनी 17 सितम्बर को अपरान्ह तीन बजे पटना से हवाई जहाज द्वारा प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से सीधे एकलव्य चौराहा, सिविल लाइंस पहुंचेंगे, जहां वीर एकलव्य की प्रतिमा पर माल्यर्पण करेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस जाएंगे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दूसरे दिन 18 सितंबर को वह संगम में डुबकी लगाएंगे। इसके बाद वह झूंसी में पूर्व पार्षद राजू निषाद के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।