फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Violence during Noida workers' protest High Court seeks response on Aakriti Chaudhary bail plea.

नोएडा श्रमिक आंदोलन में हिंसा : आकृति चौधरी की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Fri, 25 Sep 2026 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Sep 2026 07:54 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले में नामजद दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा आकृति चौधरी की जमानत अर्जी पर राज्य सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Violence during Noida workers' protest High Court seeks response on Aakriti Chaudhary bail plea.
आकृति चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले में नामजद दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा आकृति चौधरी की जमानत अर्जी पर राज्य सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति कृष्ण पहल की एकलपीठ ने अगली सुनवाई के लिए 27 अक्तूबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन

मामला गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-63 में दर्ज बवाल और आगजनी से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार शिकायतकर्ता प्रदीप दीक्षित की तहरीर पर 14 अप्रैल 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि 13 अप्रैल की रात करीब डेढ़ बजे उपद्रवियों की भीड़ ने उनकी वर्कशॉप में घुसकर पथराव किया। गार्ड की हत्या का प्रयास किया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आगजनी की गई। आकृति के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की गई थी, जिसे हाईकोर्ट की दूसरी खंडपीठ ने रद्द कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed