फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Villagers uproar over student beating BSA suspends teacher

प्रयागराज : छात्र की पिटाई पर ग्रामीणों का हंगामा, बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित

Fri, 05 Aug 2022 10:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 10:23 PM IST
सार

विकास खंड प्रतापपुर के संविलियन परिषदीय विद्यालय पिड़ौना में तैनात शिक्षक राजबहादुर मौर्य पर आरोप है कि वह शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंचे तो कक्षा में पढ़ाई कर रहे तीन के छात्र कपिल, प्रियांशु बिंद सहित तीन अन्य की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Villagers uproar over student beating BSA suspends teacher
Prayagraj News : छात्र की पिटाई के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई किए जाने से खफा ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्यालय पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित अभिभावक एवं ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। अभिभावकों की नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखी। वहीं खंड शिक्षाधिकारी प्रतापपुर की संस्तुति पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन



विकास खंड प्रतापपुर के संविलियन परिषदीय विद्यालय पिड़ौना में तैनात शिक्षक राजबहादुर मौर्य पर आरोप है कि वह शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंचे तो कक्षा में पढ़ाई कर रहे तीन के छात्र कपिल, प्रियांशु बिंद सहित तीन अन्य की पिटाई कर दी। छात्रों ने शोर मचाया तो प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षक भी पहुंच गए और मना किया तो शिक्षक उनके साथ भी अभद्रता करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिससे विद्यालय में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं सहम गईं।

विज्ञापन

अभिभावकों व ग्रामीणों को जानकारी हुई तो वह भी विद्यालय पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की बात पर अड़े रहे। अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने शुक्रवार देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सकी थी।


उधर खंड शिक्षाधिकारी प्रतापपुर राकेश कुमार यादव ने ग्रामीणों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की शिकायत के आधार पर सहायक अध्यापक राजबहादुर मौर्य के खिलाफ बीएसए प्रयागराज को पत्र लिखा। इस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए शिक्षक राजबहादुर मौर्य को निलंबित कर दिया गया। 

बीईओ द्वारा अनुपस्थित किए जाने के बाद से खफा था शिक्षक 
बीईओ प्रतापपुर ने दो अगस्त की सुबह पिड़ौना गांव स्थित संविलियन परिषदीय विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो सहायक अध्यापक राजबहादुर मौर्य अनुपस्थित मिले। इस पर बीईओ राकेश कुमार यादव ने उन्हें रजिस्टर में अनुपस्थित कर दिया। आरोप है कि इससे खफा शिक्षक राजबहादुर मौर्य चार अगस्त की सुबह विद्यालय पहुंचे और रजिस्टर में छेड़छाड़ करते हुए बीईओ द्वारा अनुपस्थित किए गए स्थान पर आकस्मिक अवकाश लिख दिया और कक्षा कक्ष में पढ़ाई कर रहे कुछ छात्रों की पिटाई कर दी।


फिर सुबह करीब 9.20 बजे बीआरसी प्रतापपुर के बगल स्थित कंपोजिट विद्यालय प्रतापपुर में पहुंचकर वहां मौजूद शिक्षक एवं बच्चों को भी गालियां दी। इस पर प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने शिकायत बीईओ प्रतापपुर से की तो उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। उधर शुक्रवार को शिक्षक ने पिड़ौना विद्यालय के बच्चों की पिटाई की तो मामला बढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed