{"_id":"6ab43b276bb204db7401f8e1","slug":"villagers-forced-to-drink-contaminated-water-for-four-days-allahabad-news-c-407-1-ggp1022-20618-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चार दिन से दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चार दिन से दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
Thu, 24 Sep 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
जारी क्षेत्र के गड़ैया कला, गड़ैया खुर्द, सेमरी, पहाड़ी समेत आसपास के गांवों में चार दिन से दूषित और दुर्गंधयुक्त पानी की आपूर्ति होने की शिकायत है।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के जरिये नाली का गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। दूषित पानी के इस्तेमाल से शुभ केसरवानी, उर्वशी केसरवानी, उर्मिला देवी, रूही समेत कई लोगों की तबीयत खराब होने की बात कही गई है। ग्रामीणों के मुताबिक सेमरी स्थित जल निगम के नलकूप से भी दूषित पानी आ रहा है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जल निगम अधिकारियों से पाइपलाइन की जांच और मरम्मत कराकर जल्द शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।