फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Village head attacked with intent to kill immediately after leaving the police station following a compromise

Prayagraj : थाने पर समझौते के बाद बाहर निकलते ही ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Mon, 22 Jun 2026 05:58 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Jun 2026 05:58 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सराय नूरुद्दीनपुर गांव में आई बारात में डीजे पर डांस करने के विवाद में हुई मारपीट में थाने पर हुए समझौते के बाद पूर्व प्रधान ने बेटे और भतीजों के साथ बाहर निकलते ही गांव के प्रधान पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
Village head attacked with intent to kill immediately after leaving the police station following a compromise
UP police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सराय नूरुद्दीनपुर गांव में आई बारात में डीजे पर डांस करने के विवाद में हुई मारपीट में थाने पर हुए समझौते के बाद पूर्व प्रधान ने बेटे और भतीजों के साथ बाहर निकलते ही गांव के प्रधान पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में प्रधान को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने पूर्व प्रधान उसके बेटे एवं भतीजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सराय नूरुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार को रात क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर गांव से बारात आई थी। द्वारचार के समय बारातियों एवं घरातियों में डांस को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घराती पक्ष से ग्राम प्रधान सुभाष बिंद एवं बराती पक्ष से पूर्व प्रधान राजबली बिंद को हिरास्त में लेकर थाने ले आई। देर रात थाने पर दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।
विज्ञापन


प्रधान सुभाष बिंद जैसे ही थाने से बाहर निकले कुछ दूर पर पूर्व प्रधान उसके पुत्र एवं भतीजों ने उनपर हमला कर दिया और ईंट से सर में कई वार कर घायल कर दिया, जिससे वे बेहोश हो गए। आनन फानन में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने प्रधान के भाई मनोज कुमार बिंद की तहरीर पर पूर्व प्रधान राजबली बिंद उसके पुत्र हीरा एवं भतीजों करन और एक अज्ञात निवासी सरफुद्दीनपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed