{"_id":"65323fcac792c0c17a0efc37","slug":"vikalp-srivastava-presented-documentary-evidence-in-saraf-pankaj-mahindra-kidnapping-case-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सराफ पंकज महिंद्रा अपहरण कांड में विकल्प श्रीवास्तव ने पेश किए दस्तावेजी साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सराफ पंकज महिंद्रा अपहरण कांड में विकल्प श्रीवास्तव ने पेश किए दस्तावेजी साक्ष्य
Fri, 20 Oct 2023 02:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:22 PM IST
सार
पांच सितंबर 2015 में बरेली जेल में बंद माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव के इशारे पर सर्राफ पंकज महिंद्रा का अपहरण किया गया था। फतेहपुर के एक फॉर्म हाउस से पुलिस ने उन्हें बरामद किया था। इसमें बबलू श्रीवास्तव व उसके भांजे विकल्प श्रीवास्तव ऊर्फ गोलू समेत 10 को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
माफिया बबलू श्रीवास्तव। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज के सराफ पंकज महिंद्रा के चर्चित अपहरण मामले के अभियुक्त विनीत परिहार ने बृहस्पतिवार को अपने बचाव में एक गवाह और माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव के भांजे विकल्प श्रीवास्तव ने दस्तावेजी साक्ष्य अदालत के समक्ष पेश किया है। मामले में सफाई साक्ष्य की प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
पांच सितंबर 2015 में बरेली जेल में बंद माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव के इशारे पर सर्राफ पंकज महिंद्रा का अपहरण किया गया था। फतेहपुर के एक फॉर्म हाउस से पुलिस ने उन्हें बरामद किया था। इसमें बबलू श्रीवास्तव व उसके भांजे विकल्प श्रीवास्तव ऊर्फ गोलू समेत 10 को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई गैंगस्टर एक्ट की विशेष अदालत के न्यायाधीश विकास कुमार श्रीवास्तव की अदालत में चल रही है। अभियोजन की गवाही के बाद बयान मुल्जिम दर्ज कराने माफिया डॉन सोमवार को बरेली जेल से प्रयागराज आया था। इसके बाद सफाई साक्ष्य की प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि बृहस्पतिवार को अभियुक्त विनीत परिहार ने एक गवाह और माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव के भांजे विकल्प श्रीवास्तव ने दस्तावेजी साक्ष्य अदालत के समक्ष पेश कर अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश की है। हालांकि, यह कार्यवाही शुक्रवार को जारी रहेगी। इस दौरान शेष बचे आरोपी भी अपने बचाव में सुबूत पेश करेंगे।