फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vijma Yadav anger over the release of her husband Jawahar pandit murderer, if murdered, the government

Prayagraj : पति के कातिल की रिहाई पर विस में गरजीं विजमा, बोलीं-मेरी की हत्या हुई तो सरकार होगी जिम्मेदार

Wed, 31 Jul 2024 12:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Jul 2024 12:55 PM IST
सार

विधान सभा में सपा विधायक विजमा ने पति जवाहर यादव उर्फ पंडित के सजायाफ्ता कातिल उदयभान करवरिया की रिहाई को गलत बताया। उनका कहना था कि 18 साल तक लंबी लड़ाई के बाद उन्हें न्याय मिला था और उन्होंने अपने पति के कातिल उदय भान, कपिल मुनि करवरिया, सूरजभान करवरिया और एक अन्य आरोपी को सलाखों के पीछे भिजवाया था।

विज्ञापन
Vijma Yadav anger over the release of her husband Jawahar pandit murderer, if murdered, the government
विधायक विजमा यादव और पूर्व विधायक उदयभान करवरिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रतापपुर की सपा विधायक विजमा यादव ने मंगलवार को विधानसभा सदन में अपने विधायक पति जवाहर पंडित समेत तीन लोगों की दिनदहाड़े एके-47 से हत्या करने वाले पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया की रिहाई को लेकर सरकार को घेरा। पति के कातिल की रिहाई के बाद उन्होंने खुद की जान को खतरा बताते हुए सीएम योगी से अपनी और अपने परिवारीजनों की सुरक्षा की गुहार लगाई। विजमा ने कहा कि अगर उनकी हत्या होती है तो इसके लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार होगी।

विज्ञापन

विधान सभा में सपा विधायक विजमा ने पति के सजायाफ्ता कातिल उदयभान करवरिया की रिहाई को गलत बताया। उनका कहना था कि 18 साल तक लंबी लड़ाई के बाद उन्हें न्याय मिला था और उन्होंने अपने पति के कातिल उदय भान, कपिल मुनि करवरिया, सूरजभान करवरिया और एक अन्य आरोपी को सलाखों के पीछे भिजवाया था। उनका कहना था कि उदयभान ने अपने भाइयों के साथ दिन दहाड़े पहली बार उनके पति पर एके-47 चलाई थी। इतने बड़े माफिया की रिहाई से उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


अपनी और परिवार के सदस्यों की हत्या की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि मेरे पति विधायक जवाहर यादव पंडित की हत्या में सजा काट रहे उदयभान करवरिया को सरकार ने बरी कर दिया है। रुंधे गले से बताया कि पहली बार जब प्रयागराज के सिविल लाइंस में एके - 47 से उनके पति समेत तीन लोगों की हत्या हुई, तो पूरा जिला थर्रा गया था। वह न्याय के लिए इधर-उधर भटकती रहीं। लंबे समय बाद न्याय मिला, लेकिन प्रदेश सरकार ने पति के हत्यारे उदयभान करवरिया को की सजा माफ कर चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed