{"_id":"5c69b175bdec227382447bc9","slug":"video-viral-of-inspector-taking-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा का रुपए लेते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा का रुपए लेते वीडियो वायरल
Mon, 18 Feb 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
police chauki
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप रहा। वीडियो में दिख रहा है कि दरोगा एक युवक से रुपये लेता है और बाकी के रुपये एक दुकान पर पहुंचाने को कहता है। वह डायरी में युवक का नाम व मोबाइल नंबर भी नोट करता है।
विज्ञापन
इस दौरान युवक उससे एक हजार रुपये लेने की गुजारिश भी करता है। चर्चा रही कि दरोगा अवैध खनन के लिए वसूली कर रहा था। हालांकि कुछ देर बाद मामले में तब यूटर्न आ गया जब रुपये देने वाले युवक का वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह कह रहा है कि दरोगा से उसका पुराना लेनदेन है।
विज्ञापन
जिसके लिए उसने रुपये दिए। अवैध वसूली की बात गलत है। हालांकि सवाल यह है कि जब पुराना लेनदेन था तो दरोगा को युवक का नाम व नंबर डायरी में नोट करने की क्या जरूरत थी। मामले में एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन