{"_id":"69c991d813ed50ce83029d0b","slug":"video-of-injured-army-soldier-goes-viral-on-social-media-allahabad-news-c-257-1-sald1006-120038-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सोशल मीडिया पर घायल सेना के जवान का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सोशल मीडिया पर घायल सेना के जवान का वीडियो वायरल
Mon, 30 Mar 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
शांतिभंग की कार्रवाई से पहले मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस टीम पर अभियुक्त के पत्नी व अन्य द्वारा हमला करने के मामले में रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अभियुक्त सेना का जवान जमीन पर बैठा है और पीछे से एक महिला पुलिस पर उसके साथ मारपीट का आरोप लगा रही है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच करने की बात कह रही है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
बता दे कि बीते शुक्रवार को पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले के त्योथर सरई गांव निवासी सेना के जवान दिलीप कुमार सिंह हाल पता चाका शक्तिनगर काॅलोनी को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालय कार्यपालक मजिस्ट्रेट मेजा के सामने पेश करने से पहले मेडिकल के लिए सीएचसी चाका ले जाने के लिए पुलिस टीम निकली थी। थाने के सामने ही अभियुक्त को छुड़ाने की नियत से उसकी पत्नी और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान सिपाही गोपाल चाहर की वर्दी फाड़ने के साथ ही दरोगा अंकित का नेम प्लेट नोचकर फेंक दिया गया।
मामले में चौकी प्रभारी गंगोत्रीनगर शिवजी गुप्ता ने दिलीप कुमार उसकी पत्नी रीना सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिलीप कुमार जमीन पर बैठा है, उसके सर पर पीठ पर चोट के निशान है। और वीडियो में एक महिला पुलिस वालों पर आरोप लगा रही है। मामले में एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। पुलिस की हिरासत में उसे चोट नहीं थी। वीडियो कब का है, यह स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।