फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   video confrenecing hearing in district court

जिला अदालतों में वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई

Thu, 07 May 2020 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
video confrenecing hearing in district court
लॉकडाउन के दौरान अति आवश्यक मुकदमों की सुनवाई के लिए जिला अदालत भी आठ मई से खोली जा रही है। हाईकोर्ट के निर्देश से जिला न्यायालय में 8 मई से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए न्यायिक कार्य किए जाने के संबंध में जिला जज ने दिशानिर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

जिला जज उमेश कुमार शर्मा की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, कोर्ट में जमानत प्रार्थनापत्रों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी। इसके संबंध में एक ईमेल court allahabad@gmail.com बनाया गया है, जिस पर जमानत प्रार्थनापत्र, अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्र लिए जाएंगे। उक्त प्रार्थनापत्र पर अधिवक्ता, वादकारी के विवरण मोबाइल नंबर सहित अंकित होंगे, जिससे कोई त्रुटि होने पर अधिवक्ता अथवा वादकारी को सूचित किया जा सकेगा। जिला न्यायालय ने फोन नंबर 05322641350 जारी किया है। इस नंबर पर जिला न्यायालय के कार्य अवधि में अपनी समस्या के लिए वादकारी या अधिवक्ता संपर्क कर सकते हैं। लेकिन, किसी भी दशा में तारीख के संबंध में इस नंबर पर कोई सूचना नहीं बताई जाएगी।
विज्ञापन

निर्देश में यह भी कहा गया है कि जिन अधिवक्तागणों के केस उक्त विशेष तिथि पर सूचीबद्ध होंगे, उन्हीं को न्यायालय परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी। सुनवाई के लिए एक विशेष न्यायालय कक्ष वर्चुअल कोर्ट रूम न्यायालय परिसर में बनाया गया है, इसी कक्ष से अधिवक्ता और अभियोजन अपना पक्ष रख सकेंगे। यह भी कहा गया कि वादकारी या उनके प्रतिनिधि न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। न्यायालय प्रांगण में प्रवेश करने वाले सभी अधिवक्ताओं और कर्मचारियों से अपेक्षा की गई है कि वह केंद्र सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed