फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Victory Day Warriors of victory over Pakistan, brave women honored

विजय दिवस : पाकिस्तान पर मिली जीत के योद्धा, वीर नारियां हुईं सम्मानित

Fri, 16 Dec 2022 06:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 06:58 PM IST
सार

कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट की छात्राओं द्वारा पेश किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा गीत पर छात्राओं की प्रस्तुति को वहां मौजूद लोगों ने सराहा। 

विज्ञापन
Victory Day Warriors of victory over Pakistan, brave women honored
विजय दिवस पर सेना की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यमुना तट के सरस्वती घाट पर शुक्रवार को बदला-बदला सा नजारा दिखा। शहर के पिकनिक स्पॉट के रूप में पहचान रखने वाला यह सरस्वती घाट  देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था। भारत की पाकिस्तान पर 1971 की जीत के उपलक्ष्य में यहां सेना की ओर से विजय दिवस मनाया गया। यहां युद्ध में शामिल योद्धाओं एवं देश पर  मर मिटने वाले शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर नौका दौड़ एवं सेल पोस्ट के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।

विज्ञापन



देश की आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के क्रम में आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीओसी सेंट्रल कमांड लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत में लेफ्टिनेंट जनरल द्वारा वीर नारी उमा देवी, विमला देवी, केला देवी, सुमन उपाध्याय, अनीता, श्रद्धा गौर, जया के साथ 1971 की जंग में शामिल राम आसरे सिंह, सुबेदार रंजीत सिंह एवं सेना कोर सेवा के जय प्रकाश त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।इस दौरान वोट क्लब की ओर से नौका दौड़ हुई। इसका सभी ने लुत्फ उठाया।

विज्ञापन

Victory Day Warriors of victory over Pakistan, brave women honored
विजय दिवस पर सेना की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद सेना, एनसीसी, जल पुलिस, स्थानीय वोट क्लब और मल्लाह समूह के स्थानीय लोगों ने एआर रहमान केे गीत ‘मां तुझे  सलाम’ की धुन पर  75 से अधिक नावों पर सवार होकर निकले। नावों में लगे बैनरों के साथ तिरंगे में सजाए गए राष्ट्रीय नायकों के बलिदान और स्वतंत्रता से लेकर अब तक की प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाया गया। इसका सभी ने वहां ताली बजाकर अभिवादन किया। यहां किसी नाव में शहीद चंद्रशेखर आजाद की फोटो लगी थी तो किसी में शहीद भगत सिंह की।

Victory Day Warriors of victory over Pakistan, brave women honored
विजय दिवस पर सेना की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट की छात्राओं द्वारा पेश किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा गीत पर छात्राओं की प्रस्तुति को वहां मौजूद लोगों ने सराहा। इस दौरान आर्मी स्कूल की छात्रा विनती जकारिया ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत गाकर शहीदों को याद किया। कार्यक्रम के समापन पर आर्मी एयर डिफेंस रेजिमेंटन सेेंटर, बिहार रेजिमेंटल सेंटर और 39 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के सैन्य बैंडों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई।


राष्ट्र गान से आयोजन का समापन हुआ। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल एमके दास, मेजर जनरल जय सिंह बैंसला, पदमश्री अजीता श्रीवास्तव, पदमश्री डा. राज बवेजा, एडीजी प्र्रेम प्रकाश,  कमिश्नर विजय विश्वास पंत, आईजी चंद्र प्रकाश, डीएम संजय कुमार खत्री, एडीए वीसी अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे। उधर शाम को आजाद पार्क में भी सेना के मिलिट्री बैंड ने विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed