फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vice principal arrested in paper out case released on bail

प्रयागराज : पेपर आउट मामले में गिरफ्तार वाइस प्रिंसिपल जमानत पर रिहा

Thu, 18 Nov 2021 09:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Nov 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Vice principal arrested in paper out case released on bail
arrest - फोटो : istock

जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक परीक्षा में पेपर आउट कराने के मामले में गिरफ्तार वाइस प्रिंसिपल आकाश खरे को कोर्ट से जमानत दे दे गई। एक दिन पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उधर मामले में आरोपी बनाए गए मुख्य आरोपी केएन काटजू कॉलेज के प्रिंसिपल के बेटे व बेटी समेत तीन का कीडगंज पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक परीक्षा का पेपर आउट करने के आरोप में 17 अक्तूबर को एसटीएफ ने प्रधानाचार्य राम नयन द्विवेदी और सहायक अध्यापक अशोक तिवारी को गिरफ्तार किया था। साथ ही मामले में वाइस प्रिंसिपल आकाश खरे, प्रिंसिपल के बेटे अनुग्रह द्विवेदी, बेटी अकांक्षा द्विवेदी और सॉल्वर विवेक कुमार को भी आरोपी बनाया था।  
विज्ञापन


एसटीएफ ने खुलासा किया था कि प्रधानाचार्य ने अपनी बेटी को नकल कराने के लिए व्हाट्सएप के जरिए पेपर आउट कराया। मामले में एक दिन पहले प    ुलिस ने आरोपी वाइस प्रिंसिपल आकाश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। आरोपी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि वह प्रश्नपत्र खुलने और इसे परीक्षा कक्ष तक पहुंचाए जाने के वक्त मौकेपर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न ही उसके खिलाफ कोई साक्ष्य मौजूद हैं। उधर मामले के तीन आरोपियों का अब तक पुलिस सुराग नहीं हासिल कर पाई है। इनमें प्रिंसिपल की बेटी और बेटा और सॉल्वर विवेक शामिल हैं। कीडगंज पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग नहीं हासिल कर पाई है। इंस्पेक्टर रमेश चौबे का हर बार की तरह रटा रटाया जवाब यही रहा कि विवेचना जारी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed