फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vice President post candidate Suraj withdrew the name

उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूरज ने वापस लिया नाम

Sun, 08 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Oct 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Vice President post candidate Suraj withdrew the name
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव से उपाध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने शनिवार को नाम वापस ले लिया। मैदान में अब कुल 66 उम्मीदवार बाकी रह गए हैं। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की संख्या 11 से घटकर 10 रह गई है। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी के इविवि में प्रवेश पर आपत्ति दर्ज कराई गई है, जिसकी जांच विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुरू करा दी है। विश्वविद्यालय के अलावा संघटक महाविद्यालयों में भी आपत्तियां ली गईं। इविवि में 10 अक्तूबर और संघटक महाविद्यालयों में नौ अक्तूबर को प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इसके संघटक महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए 186 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। इविवि छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 67 प्रत्याशियों, सीएमपी डिग्री कॉलेज में 50, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में 24, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में 25 और श्याम प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में 20 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं। शनिवार को इविवि छात्रसंघ चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। इस दौरान उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूरज तिवारी ने चुनाव मैदान से अपना नाम वापस ले लिया। वह बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। इसके साथ ही अध्यक्ष पद पर एबीवीपी से प्रत्याशी प्रियंका सिंह के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश पर आपत्ति दर्ज कराई गई। चुनाव अधिकारी प्रो. आरके सिंह ने बताया कि आपत्ति मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा स्नातक प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन कराने वाले शिवानंद यादव के नाम की स्पेलिंग में संशोधन भी किया गया।
विज्ञापन


इविवि में 66 प्रत्याशियों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। आठ अक्तूबर को अनंतिम सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। नौ एवं 10 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 10 को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में भी शनिवार को आपत्तियां ली गईं। आठ अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नौ अक्तूबर को नाम वापसी के बाद दोपहर तीन बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। वहीं, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में नौ अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी होगी और उसी दिन प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी की जाएगी जबकि सीएमपी डिग्री कॉलेज में नौ अक्तूबर को नाम वापसी होगी और उसी दिन वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed