फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   vice chancellor medal will be given in university

राज्य विवि में पहली बार दिया जाएगा कुलपति मेडल

Mon, 07 Oct 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
vice chancellor medal will be given in university
11 नवंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के लिए ऑलराउंडर की तलाश
विज्ञापन

सभी संबद्ध महाविद्यालयों से मांगे गए मेधावी छात्र-छात्राओं के बायोडाटा
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 11 नवंबर को प्रस्तावित है। वैसे तो दीक्षांत समारोह में हमेशा की तरह इस बार भी चांसलर मेडल एवं अन्य मेडल प्रदान किए जाएंगे लेकिन पहली बार कुलपति मेडल भी दिया जाएगा। इसके लिए सभी क्षेत्रों में बहुमुखी प्रतिभा के धनी किसी एक विद्यार्थी की तलाश शुरू कर दी गई है।
दीक्षांत समारोह में कुल 113 छात्र-छात्राओं को मेडल दिए जाएंगे, जिनमें एक चांसलर मेडल और दो दानदाता स्वर्ण पदक भी शामिल होंगे। इन 113 पदकों के अतिरिक्त एक कुलपति मेडल होगा, जो पहली बार दिया जाएगा। जरूरी नहीं कि मेडल पाने वाला विद्यार्थी किसी पाठ्यक्रम का टॉपर हो। मेडल के लिए एक ऐसे विद्यार्थी की तलाश की जा रही है जो पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य अकादमिक गतिविधियों में भी अव्वल हो। इसके लिए राज्य विवि से संबद्ध सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों से स्नातक पाठ्यक्रम के तृतीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं में से सर्वोत्तम बहुमुखी प्रतिभा से संपन्न छात्र-छात्राओं के बायोडाटा मांगे गए हैं।
विज्ञापन

बायोडाटा महाविद्यालय के प्राचार्य की संस्तुति के साथ 15 अक्तूबर तक उपलब्ध कराने हैं। इसके साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों से संधित प्रमाणपत्रों, सांस्कृति प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता से संबंधित प्रमाणपत्रों, खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता से संबंधित प्रमाणपत्रों, अंतरमहाविद्यालयीय, अंतर विश्वविद्यालयीय, राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से संबंधित प्रमाणपत्रों एवं अन्य विशिष्ट उपलब्धियों से संबंधित प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियां भी मांगी ई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्त विवि का दीक्षांत फिर टला
- राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का समय न मिल पाने के कारण उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का 11 नवंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह फिर टाल दिया गया है। अब नई तिथि 29 नवंबर प्रस्तावित की गई है और इसके लिए राज्यपाल से समय मांगा गया है। राज्यपाल से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही तिथि पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पड़ी है। मुक्त विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के लिए पहले 12 नवंबर की तिथि प्रस्तावित की गई थी लेकिन उस दिन कार्तिक पूर्णिमा का पर्व होने के कारण गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है और ऐसे में फाफामऊ में ट्रैफिक डायवर्जन किया जाता है। मुक्त विश्वविद्यालय फाफामऊ में है, सो 12 नवंबर को दीक्षांत समारोह का आयोजन टाल दिया गया। इसके बाद दीक्षांत समारोह के लिए 11 नवंबर की तिथि निर्धारित की और दीक्षांत समारोह के मद्देनजर व्याख्यानमाला भी शुरू करा दी। लेकिन ही दिन दो समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल ने अपनी मंजूरी नहीं दी, सो मुक्त विवि को कार्यक्रम फिर टालना पड़ा। वहीं, राज्यपाल ने राज्य विवि को आने के लिए मंजूरी भी दे दी है। राज्य विवि को राज्यपाल ने सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक का समय दिया है।

राज्य विवि के दीक्षांत के लिए ड्रेस कोड तय
- राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड निर्धारित कर दिया गया है। छात्रों के लिए सफेद कुर्ता, सफेद चूड़ीदार पैजामा, पीली जैकेट, प्लेन सफेद जूता (स्वयं क्रय करना होगा) और छात्राओं के लिए मैरून बॉर्डर वाली क्रीम रंग की साड़ी, मैरून ब्लाउज, जूता या चप्पल सुविधानुसार (स्वयं क्रय करना होगा) निर्धारित किया गया है। अंगवस्त्रम यानी उत्तरीय विश्वविद्यालय द्वारा अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed