फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vibhuti Express returns to the old platform after eight days; train operations resume at Rambagh Station.

रामबाग स्टेशन : आठ दिन बाद पुराने प्लेटफार्म पर लौटी विभूति एक्सप्रेस, रामबाग स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन शुरू

Wed, 26 Aug 2026 02:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Aug 2026 02:22 PM IST
सार

Rambagh Railway Station : आठ दिन के लंबे इंतजार के बाद प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की रफ्तार फिर पटरी पर लौट आई है। प्लेटफार्म नंबर 1, 2 और 3 के ट्रैक से जलभराव खत्म होने के बाद आज से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। खास बात यह रही कि दोपहर में विभूति एक्सप्रेस अपने पुराने प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची और अब यहीं से हावड़ा के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
Vibhuti Express returns to the old platform after eight days; train operations resume at Rambagh Station.
प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आठ दिन बाद लौटी विभूति एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन पर पिछले कई दिनों से जलभराव के कारण प्रभावित रेल परिचालन अब सामान्य होने लगा है। प्लेटफार्म नंबर 1, 2 और 3 के ट्रैक पर भरा पानी निकल जाने के बाद रेलवे ने इन पटरियों पर ट्रेनों का संचालन बुधवार दोपहर बाद से शुरू कर दिया है। दोपहर में विभूति एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर एक पर लाया गया। अब यही ट्रेन यहां से हावड़ा के लिए रवाना की जाएगी।

विज्ञापन

जलभराव के चलते बीते आठ दिनों से रामबाग स्टेशन के इन प्लेटफार्मों पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित था। ट्रैक पर पानी भरने के कारण ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्मों से चलाया जा रहा था और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए थे, जबकि परिचालन व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए रेलवे को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े थे।

विज्ञापन

विभूति एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचने के साथ ही रामबाग स्टेशन की पुरानी व्यवस्था बहाल होने का संकेत मिल गया है। करीब आठ दिन बाद ट्रेन अपने निर्धारित पुराने प्लेटफार्म पर लौटी है। दोपहर में ट्रेन को प्लेटफार्म पर लाए जाने के बाद यात्रियों में भी राहत देखने को मिली। रेलवे और स्थानीय प्रशासन की ओर से जलनिकासी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पानी कम होने के बाद ट्रैक और प्लेटफार्म की स्थिति की जांच की गई और संचालन के लिए उपयुक्त पाए जाने पर ट्रेनों को दोबारा इन पटरियों पर लाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

झूंसी से चल रही थी मेमो ट्रेन

रामबाग स्टेशन पर पानी भरा होने के कारण यहां से बनारस के लिए जाने वाली मेमू ट्रेन एक सप्ताह से झूंसी से चलाई जा रही थी। मेमू का संचालन झूंसी से रामबाग के बीच नहीं किया जा रहा था। जिसके कारण रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे महकमे ने 26 सितंबर से स्थिति सामान्य होने के संकेत दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed