फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VHP will connect one crore people across the country with the campaign

तैयारी : देश भर में एक करोड़ लोगों को हित चिंतक अभियान से जोड़ेगा विहिप, हर जाति और समुदाय से करेंगे संपर्क

Sat, 05 Nov 2022 10:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 10:19 PM IST
सार

विहिप का यह अभियान तीन वर्ष के बाद शुरू हो रहा है। विहिप अपने सेवा कार्य के जरिये अधिक से अधिक वंचित समाज से भी जुड़ेगा। ताकि नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार हो।

विज्ञापन
VHP will connect one crore people across the country with the campaign
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : Social Media

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद अगले 15 दिनों में हित चिंतक अभियान के जरिये देश भर में एक करोड़ हिंदुओं को संगठन से जोड़ेगा। इसके लिए रविवार से संगठन की ओर से अभियान शुरू किया जाएगा। विहिप काशी प्रांत की बात करें तो इस अवधि में प्रयागराज, वाराणसी समेत प्रांत के पांच हजार गांवों में पांच लाख लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन



विहिप का यह अभियान तीन वर्ष के बाद शुरू हो रहा है। विहिप अपने सेवा कार्य के जरिये अधिक से अधिक वंचित समाज से भी जुड़ेगा। ताकि नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार हो। इस दौरान गोवंश की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तिकरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, मठ मंदिरों की सुव्यवस्था के साथ हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसमें सुरक्षा का भाव जगाने का कार्य भी अभियान के जरिये होगा। अभियान के दौरान हिंदू परिवारों को मतांतरण, लव जिहाद के साथ घर वापसी के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन



विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार के अनुसार काशी प्रांत के पांच हजार गांवों में अभियान चलाए जाने के साथ सभी जगह समिति बनाने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान में हर जाति, मत, पंथ, संप्रदाय से संपर्क किया जाएगा। अभियान में विशेष वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिए विशेष संपर्क की टोलियां बनाई गई हैं। इसमें चिकित्सक ,इंजीनियर, अधिवक्ता, खिलाड़ी आदि से भी संपर्क की योजना है।  इस अभियान में प्रतिदिन जोड़ने वाले हित चिंतकों का डाटा संगठन को प्रतिदिन प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



केसर भवन में बनी अभियान की रणनीति
विहिप द्वारा हित चिंतक अभियान रविवार छह नवंबर को सुबह आठ बजे शुरू किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यालय केसर भवन में पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर  प्रांत उपाध्यक्ष विमल प्रकाश, प्रांत उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, सुरेश अग्रवाल ,रविंद्र मोहन गोयल विनोद अग्रवाल, सुनील सिंह, अमित पाठक, कमला मिश्रा, अश्विनी मिश्रा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed