फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   very hot in april, temperature goes up

मौसम की चाल, अप्रैल में ही पारे का भौकाल

Sat, 16 Apr 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
very hot in april, temperature goes up
पारा 43 पार परेशान रहे शहर केलोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
साफ आसमान का सहारा ले सूरज ने शुक्रवार को इलाहाबाद में कहर ढा दिया। रामनवमी पर ही पारे के भौकाल ने लोगों को भौचक्का कर दिया। 45.3 डिग्री सेल्सियस की तपिश में सैकड़ों वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। पछुआ की चाल ने लोगों को एक बार फिर बेहाल कर दिया है। न्यूनतम पारा 24 डिग्री के पास रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन


आधा अप्रैल बीतने के साथ ही प्रदेश में जारी हीट वेव कंडीशन के चलते तपन शबाब पर है। साफ आसमान और चटख धूप केचलते आसमान से बरसती आग ने शुक्रवार को प्रदेश में पारा 45 के पार पहुंचा दिया है। इलाहाबाद सूबे में 45.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारे के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। यहां का अधिकतम पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम और अधिकतम दोनों पारे ने मिलकर 7.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त बनाई है। पारा घटने के साथ नमी भी कम हुई है। शुक्रवार को दिन में नमी अब तक के न्यूनतम स्तर पर आ गई। इससे दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल रहा। जो निकले वे चिलचिलाती धूप से बेहाल रहे। 
विज्ञापन


पारा बृहस्पतिवार को 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। सूरज ने अपना रौद्र रूप और दिखाया तो शुक्रवार को यह चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 45.3 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक औसत (15 अप्रैल का अधिकतम औसत पारा 39.5 डिग्री) से यह 5.8 डिग्री अधिक है। रात के पारे ने और बढ़त दर्ज की। रात का पारा बृहस्पतिवार के 22.5 डिग्री से 1.4 डिग्री बढ़कर 23.9 पर पहुंच गया। यह औसत (न्यूनतम औसत पारा 22.1 डिग्री) से 1.8 डिग्री अधिक है। दिन में नमी भी 12 फीसदी रही। यह अब तक के सबसे न्यूनतम रिकार्ड पर आ गई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक तापमान और बढ़ सकता है। हालांकि शहर में निम्न वायुदाब बनने से बादलों की छाने की भी आशंका बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में कड़ी धूप होने से लोगों का घरों में भी रहना मुश्किल हो रहा था। लोग बचने के लिए एसी, कूलर का सहारा लेते रहे लेकिन जो लोग बाहर निकले उनको तो धूप ने बेहाल कर दिया। हालांकि लोगों ने तेज धूप से बचने के उपाय किए, जो नाकाफी साबित हुए। गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम छह बजे के बाद जब सूरज ने ढलने को हुआ तो लोगों ने राहत ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed