{"_id":"6241f174599ecb66116b9565","slug":"vasantik-navratri-buses-will-be-available-every-half-an-hour-for-devotees-to-go-to-vindhyachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वासंतिक नवरात्रि : श्रद्धालुओं को विंध्याचल जाने के लिए हर आधे घंटेे पर मिलेंगी बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वासंतिक नवरात्रि : श्रद्धालुओं को विंध्याचल जाने के लिए हर आधे घंटेे पर मिलेंगी बसें
Mon, 28 Mar 2022 11:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:03 PM IST
सार
विंध्याचल में नवरात्रि मेले को लेकर प्रयागराज रीजन की 105 एवं वाराणसी रीजन की कुल 65 बसों को लगाया जाएगा। वहां मेला के लिए रोडवेज ने एआरएम मिर्जापुर एसपी सिंह को मेला प्रभारी नियुक्त किया है। इसकेे अलावा वहां शिफ्ट वाइज तीन सहायक यातायात निरीक्षक की भी तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्र के मौके पर विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन द्वारा अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रोडवेज ने नवरात्र के अवसर पर विंध्याचल के लिए प्रयागराज से हर आधे घंटे पर बसें चलाने को निर्णय लिया है। बसों का संचालन जीरोरोड बस स्टेशन से होगा। दो से दस अप्रैल की अवधि में हर रोज विभिन्न डिपो से कुल 170 बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विंध्याचल में नवरात्रि मेले को लेकर प्रयागराज रीजन की 105 एवं वाराणसी रीजन की कुल 65 बसों को लगाया जाएगा। वहां मेला के लिए रोडवेज ने एआरएम मिर्जापुर एसपी सिंह को मेला प्रभारी नियुक्त किया है। इसकेे अलावा वहां शिफ्ट वाइज तीन सहायक यातायात निरीक्षक की भी तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
जीरोरोड डिपो से सुबह चार बजे से ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। अगर यात्री बढ़ते हैं तो बसें रात भर आधे घंटे केे अंतराल पर चलती रहेंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि बसों का संचालन दो अप्रैल से दस अप्रैल की अवधि में होगा। इस दौरान जीरोरोड बस स्टेशन पर केंद्र प्रभारी कल्पना तिवारी, महेश नारायण आदि की शिफ्ट वाइज ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
मार्ग वार होगा बसों का संचालन
मार्ग का नाम बसों की संख्या
मिर्जापुर-वाराणसी 60
मिर्जापुर-जौनपुर-आजमगढ़ 25
मिर्जापुर-प्रयागराज 35
मिर्जापुर-धोरावल 05
मिर्जापुर-राबर्टसगंज 25
मिर्जापुर -हनुमना 05
प्रतापगढ़-प्रयागराज-विंध्याचल 05
लालगंज-प्रयागराज-विंध्याचल 05
बादशाहपुर-प्रयागराज-विंध्याचल 05