फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Varun also raised questions on the country's existing system

वरुण ने देश की मौजूदा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

Sun, 01 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 01 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Varun also raised questions on the country's existing system
सांसद वरुण गांधी इलाहाबाद पहुंचे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सांसद वरुण गांधी ने देश की मौजूदा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था पर खासी निराशा व्यक्त की। कहा कि विकसित देशों के मुकाबले भारत की चिकित्सा व्यवस्था लचर है। प्रयाग संगीत समिति में आयोजित संगोष्ठी के माध्यम से उन्होंने  मोदी सरकार से लोगों के लिए हेल्थ कानून बनाने की मांग की। कहा कि देश मेें ऐसा कानून बनना चाहिए जिसमें हर एक नागरिक का हेल्थ इंश्योरेंस हो। क्योंकि स्वस्थ भारत से ही देश आगे बढ़ेगा। 
विज्ञापन


संगोष्ठी में वरुण ने कहा कि एक सर्वे की रिपोर्ट आई है कि महंगे इलाज के चक्कर में 62 फीसदी लोगों को मजबूरी में अपनी संपत्ति आदि बेचनी पड़ जाती है। मात्र 17 फीसदी लोगों के पास ही हेल्थ इंश्योरेंस है। वरुण गांधी ने बैंकों की लोन की प्रक्रिया पर भी कटाक्ष किया। कहा कि विजय माल्या जैसे उद्योगपति लोन लेकर देश से बाहर भाग जाते हैं और गरीबों को लोन चुकाने के लिए परेशान किया जाता है। वरुण ने बताया कि एक रिपोर्ट से मालूम पड़ा है कि 27 ऐसे लोग हैं जो माल्या की तरह तमाम बैंकों से लोन लेकर देश छोड़कर भाग गए हैं। इसमें से कुछ ने देश की नागरिकता तक भी छोड़ दी है।
विज्ञापन


ये इतने रुपये हैं कि अगर इसे उत्तर प्रदेश में लगा दिया जाएं तो यहां का कोई भी नौजवान बेरोजगार नहीं रहेगा। वरुण ने इलाहाबाद को लेकर कहा कि वे सुल्तानपुर के सांसद है तो यहां के बेटे है। बातों ही बातों में उन्होंने कह दिया कि इलाहाबाद ने पांच-पांच प्रधानमंत्री दिए हैं। इसलिए यहां संभल कर बोलना होगा। इसके पूर्व मंच पर कार्यकर्ताओं की भीड़ को संभालने के लिए वरुण को खुद ही माइक संभालना पड़ा। हालांकि उनके कहने पर कार्यकर्ता मंच से उतर गए। कुर्सी खाली न होने की वजह से ढेरों कार्यकर्ता जमीन पर ही बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed