{"_id":"7480a84883c1b944d019d084ae340898","slug":"varanasi-police-on-violence-held-responsible-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में हिंसा पर पुलिस को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में हिंसा पर पुलिस को ठहराया जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 07 Oct 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। भाजपा एवं विहिप ने वाराणसी में संतों की अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान हिंसा के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इसके खिलाफ विहिप और अखिल भारतीय सामाजिक समरसता अभियान के कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में सिविल लाइंस में जुलूस निकला। भाजपा प्रवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्र ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस की अदूरदर्शिता से हिंसा फैली। उन्होंने पूरी घटना की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग की। कहा कि प्रदेश में फैले जंगलराज पर काबू पाने में सरकार असफल है। आजम खां पर हमलावर श्री मिश्र ने कहा कि सरकार अपराधों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही और उनके मंत्री यूएन को पत्र लिखने जा रहे हैं।
उधर अखिल भारतीय सामजिक समरसता अभियान के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस में जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस दौरान सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी गई। विहिप नेता पवन श्रीवास्तव ने पुलिसिया दमन को अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताया। जुलूस एवं पुतला दहन में अमित आलोक पांडेय, आशीष वर्मा, राजीव टंडन, विनोद सोनकर, सचिन जोगी, संदीप चौहान, अशोक जायसवाल, हर्षित गौड़, शीकू श्रीवास्तव आदि शामिल थे।