फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Varanasi-Gandhinagar Capital Express will run via Prayagraj

प्रयागराज होकर चलेगी वाराणसी-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस

Fri, 16 Jul 2021 08:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Jul 2021 08:49 PM IST
सार

  • प्रत्येक बुधवार को वाराणसी से और शुक्रवार को गांधीनगर से प्रयागराज आएगी ट्रेन 

विज्ञापन
Varanasi-Gandhinagar Capital Express will run via Prayagraj
राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गांधीनगर कैपिटल विशेष सुपरफास्ट एक्सप्रेस शनिवार 17 जुलाई की दोपहर 3.05-3.10 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। शनिवार को यह ट्रेन उद्घाटन विशेष सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में आएगी। जबकि इसका नियमित संचालन वाराणसी से प्रत्येक बुधवार 21 जुलाई से और गांधीनगर कैपिटल से प्रत्येक बृहस्पतिवार 22 जुलाई से होगा। 
विज्ञापन


वाराणसी से गाड़ी संख्या 04273 दिन में 3.15 बजे चलकर शाम 5.20-5.25 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। प्रयागराज से यह ट्रेन कानपुर के गोविंदपुरी, झांसी, बीना, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन, रतलाम, गोधरा, छायापुरी, आनंद, अहमदाबाद के रास्ते अगले दिन दोपहर 3.20 बजे गांधीनगर कैपिटल पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


वापसी में गाड़ी संख्या 04274 गांधी नगर कैपिटल से प्रत्येक बृहस्पतिवार रात 11.15 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन रात 8.35-8.40 बजे प्रयागराज जंक्शन और रात 11.30 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस में एसी फर्स्ट का एक, एसी टू के दो, एसी थ्री के तीन, स्लीपर के चार, सामान्य श्रेणी के चार, एसएलआर डी और एसएलआर श्रेणी का एक-एक कोच रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed