{"_id":"5c6da88ebdec224e21135d11","slug":"vandey-bharat-train-collided-with-bike-stirred-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत ट्रेन से टकराई बाइक, मचा रहा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत ट्रेन से टकराई बाइक, मचा रहा हड़कंप
Thu, 21 Feb 2019 12:51 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज वाराणसी रेल रूट स्थित बरियाराम स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाइक सवार वंदे भारत ट्रेन आती देख अपनी बाइक ट्रैक पर छोड़कर भाग निकला। तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन बाइक रौंदते हुए आगे निकल गई। करीब 13 मिनट तक ट्रेन यहां रुकी रही। उधर ट्रेन की चपेट में आने से बाइक के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
यह संयोग ही था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उधर घटना के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गया।
सरायममरेज थाना क्षेत्र के बरियाराम स्टेशन के पास बुधवार शाम 4 बजे एक व्यक्ति अपनी बाइक से ट्रैक पार कर रहा था कि अचानक सामने से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन दिखी तो युवक बाइक ट्रैक पर छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन
ड्राइवर ने ट्रेन रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक ट्रेन की चपेट में आ गई और उसके परखचे उड़ गए। हादसे से ट्रेन लगभग 13 मिनट तक रुकी रही। स्टेशन मास्टर के मेमो पर आरपीएफ एएसआई जयराम मीना ने मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया और अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया। उधर घटना के बाद बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन