फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande Bharat completes one lakh kms journey

वंदे भारत का एक लाख किलोमीटर का सफर पूरा

Fri, 17 May 2019 01:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 May 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat completes one lakh kms journey
vande bharat express
देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपने तीन माह के सफर में एक लाख किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। वंदे भारत ने यह उपलब्धि बृहस्पतिवार को ही हासिल की। खास बात ये कि वंदे भारत इलाहाबाद मंडल में चलने वाली पहली ट्रेन है जिसकी औसत स्पीड 104 किमी प्रति घंटा है। चेयरमैन रेलवे बोर्ड (सीआरबी) को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये उत्तर मध्य रेलवे के अफसरों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


वंदे भारत का संचालन 15 फरवरी 2019 को शुरू हुआ  था। पहले दिन वंदे भारत स्पेशल ट्रेन के रूप में चली। इसका नियमित  संचालन 17 फरवरी से शुरू हुआ। सप्ताह में पांच दिन चलने वाली वंदे भारत का संचालन तीन जोनल रेलवे उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे से होता है। एनसीआर के इलाहाबाद मंडल में छिपियाना बुजुर्ग से इलाहाबाद जंक्शन के बीच ट्रेन 600 किमी से ज्यादा का सफर तय करती है। इस दौरान मंडल में इसकी औसत स्पीड 104 किमी प्रतिघंटा है। जबकि उत्तर रेलवे जोन में ट्रेन की औसत स्पीड 76 किमी प्रतिघंटा ही है।
विज्ञापन


पिछले माह वंदे भारत ने एक भी दिन लेट नहीं होने का अनूठा रिकार्ड बनाया था। दिल्ली से इलाहाबाद आने में वंदे भारत 6.03 घंटे का ही समय लेती है। बृहस्पतिवार को एक लाख किलोमीटर का सफर पूरा होने पर सीआरबी ने एनसीआर के अफसरों को बधाई दी। डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘वंदे भारत देश की सर्वाधिक औसत स्पीड वाली ट्रेन है। एक लाख किलोमीटर की दूरी तय करना रेलवे के लिए बड़ी उपलब्धि है। ’
00 अजीत कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनसीआर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed