{"_id":"5ea9cc008ebc3e90257696fb","slug":"vaccination-is-not-being-done-continue-city-news-ald2745712116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित टीकाकरण अभियान को लगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित टीकाकरण अभियान को लगा झटका
विज्ञापन
लॉकडाउन से नियमित टीकाकरण अभियान को भी झटका लगा है। 21 मार्च से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके नहीं लगे हैं। इसी बीच दो मई से नियमित टीकाकरण को फिर से शुरू करने की बात कही जा रही है। हालांकि, हॉटस्पॉट बने इलाकों में अभी टीकाकरण नहीं किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, कॉल्विन, डफरिन के अलावा शहरी के 23 पीएचसी और जिले के 22 सीएचसी के साथ उसके अंतर्गत आने वाले सभी केंद्रों से अभियान शुरू किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथलाल ने बताया कि कोरोना के प्रकोप को देखते हुए शासन ने टीकाकरण अभियान रोक दिया था। बुधवार को शासन ने आदेश दिया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शनिवार दो मई से टीकाकरण अभियान फिर शुरू किया जाए। उन्होंने बताया कि अभियान अभी उन इलाकों में नहीं चलेगा, जहां कोरोना के मामले सामने आए हैं। हालत सामान्य होने के बाद वहां टीकाकरण कराया जाएगा। प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शनिवार से शुरू हो रहे टीकाकरण में स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचने वाले बच्चों के अभिभावकों को मास्क लगाकर आना होगा और एक-दूसरे से एक मीटर से अधिक की दूरी बनाकर टीकाकरण कराना होगा।
निजी चिकित्सालय में मेडिकल इंफेक्शन के बचाव के लिए 10 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेयी ने बताया कि यह टीम निजी चिकित्सालयों में जाकर मेडिकल इंफेक्शन की रोकथाम के लिए प्रशिक्षित करेगी।