{"_id":"6a2d3985b6d40f70040ffbf8","slug":"vacancy-recruitment-for-111-principal-posts-in-aided-colleges-requisition-sent-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vacancy : एडेड महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों का होगी भर्ती, भेजा अधियाचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vacancy : एडेड महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों का होगी भर्ती, भेजा अधियाचन
Sat, 13 Jun 2026 04:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Jun 2026 04:35 PM IST
सार
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दिया है। यह अधियाचन उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से भेजा गया है।
विज्ञापन
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC
- फोटो : X(@upesscprayagraj)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दिया है। यह अधियाचन उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से भेजा गया है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्राचार्य विहीन महाविद्यालयों की सूची मांगी थी। लगभग 150 महाविद्यालयों में से 111 एडेड स्कूलों से प्राचार्य के खाली पदों की सूचना प्राप्त हुई। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सह-शिक्षा महाविद्यालयों में आरक्षण के अनुसार श्रेणीवार 89 पदों और महिला महाविद्यालयों में 22 रिक्त पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दिया है।
विज्ञापन
अधियाचन अपलोड होने के बाद प्राचार्य के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के एडेड महाविद्यालयों में लगभग 150 प्राचार्य के पद रिक्त हैं। हालांकि कुछ महाविद्यालयों ने रिक्त पदों की सूचना छिपाई है। जो पद प्रकाश में आए हैं, उनमें से 111 प्राचार्य पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रिक्त पदों का विवरण
पद का नाम रिक्त पदों की संख्या (अधियाचन हेतु)
प्राचार्य 111
सह-शिक्षा महाविद्यालयों में (श्रेणीवार) 89
महिला महाविद्यालयों के लिए 22