फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   v. naidu

मोदी का नाम लेने से ही अखबारों में जगह पाते हैं राहुल गांधी

Thu, 16 Feb 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 16 Feb 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
v. naidu
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
केंद्रीय मंत्री शहरी विकास, आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल आदि नेता प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर इसलिए अनाप शनाप बयान देते हैं कि ताकि उन्हें अखबारों में जगह मिल जाए। कांग्रेस की देश में दुर्गति क्या है ये किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस के जिस ‘हाथ’ ने देश को बर्बाद किया अब वही हाथ अखिलेश यादव ने पकड़ा है। इस ‘हाथ’ को पकड़ने के लिए अखिलेश ने उस हाथ को छोड़ दिया जिसे पकड़कर उन्होंने बचपन में चलना सीखा था।
विज्ञापन


शहर पश्चिमी से भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में चुनावी सभा संबोधित करने के पूर्व सिविल लाइंस स्थित एक होटल में अनौपचारिक मुलाकात में उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आता कि जिस दल ने 27 साल यूपी बेहाल को लेकर रोड शो किए, खाट पंचायत की, वहीं दल आज आकर सपा की साइकिल में बैठ गया है। उस साइकिल के चक्कर में पिछले दिनों एक बड़ा फैमिली ड्रामा भी देश ने देखा। परिवार की लड़ाई में अखिलेश यादव भले ही जीत गए हों लेकिन असली लड़ाई तो अब चुनाव के मैदान में है। जनता इस दल को सबक सिखाकर ही दम लेगी।
विज्ञापन


वेंकैया ने कहा कि जो दल नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं उनसे यही कहूंगा कि पीएम के इस ऐतिहासिक कदम मेें बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। जो वर्ग बीजेपी से दूर था वह भी इस फैसले के बाद अब पार्टी के साथ खड़े हुए हैं। ऐसे लोग कुछ बोलते नहीं है, वे सिर्फ अपना मत देकर बता देते हैं कि वे किसके साथ हैं। नोटबंदी प्रकरण के बाद ही बीजेपी ने कई राज्यों में निकाय चुनाव जीता। यूपी में भी एमएलसी की तीन सीटें अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु में जो इन दिनों चल रहा है उसे लेकर तमाम दल आरोप लगा रहे हैं कि ये सब केंद्र सरकार की मिली भगत से हो रहा है। कांग्रेस ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर शशिकला  सीएम बनती है तो वह ब्लैक डे होगा। भाजपा का इस पूरे प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। पार्टी सिर्फ इतना ही कहेगी वहां के राज्यपाल ने विवेकपूर्ण निर्णय लिया।


शहरी विकास मंत्री वेंकैया ने कहा कि केंद्र सरकार का यूपी सरकार ने अगर साथ दिया होता तो निश्चित ही यहां अच्छे दिन आ गए होते। वेंकैया के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र ने सर्वे करवाया था कि यूपी में कितने घरों की जरूरत है। सर्वे के दौरान यह संख्या 30.7 लाख आई। बाद में राज्य सरकार ने भी कंफर्म किया कि यहां 17.5 लाख घरों की जरूरत है, लेकिन राज्य सरकार ने प्रस्ताव भेजा सिर्फ 20287 का ही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed