{"_id":"61a3abe02c8118239742fe9b","slug":"uptet-recovery-of-3-5-lakhs-per-candidate-25-thousand-to-solvers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीईटी : प्रति अभ्यर्थी 3.5 लाख की वसूली, सॉल्वरों को 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीईटी : प्रति अभ्यर्थी 3.5 लाख की वसूली, सॉल्वरों को 25 हजार
Sun, 28 Nov 2021 10:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:54 PM IST
सार
एसटीएफ अफसरों ने बताया कि छिवकी स्टेशन पर पकड़े गए आठ सदस्यों को नैनी थाने लाकर पूछताछ शुरू की गई तो कई अहम जानकारियां मिलीं। पता चला कि यह गिरोह न सिर्फ सॉल्वर बल्कि पेपर लीक कराने, परीक्षा केंद्र में नकल कराने तक का ठेका लेता है।
विज्ञापन
Prayagraj News : पुलिस के हत्थे चढ़े यूपीटीईटी पेपर लीक करने के आरोपी सॉल्वर गैंग के सदस्य।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
टीईटी पेपर लीक व सॉल्वर गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में कई अहम राज उगले हैं। बताया है कि सॉल्वर बैठाने से लेकर यह गिरोह पेपर लीक कराने, परीक्षा पास कराने का भी काम करता है। इसके लिए इस बार प्रति अभ्यर्थी ढाई से 3.5 लाख रुपये वसूले गए थे। जबकि सॉल्वरों को दूसरे की जगह परीक्षा देने के लिए 20 से 25 हजार रुपये दिए जाने थे।
विज्ञापन
एसटीएफ अफसरों ने बताया कि छिवकी स्टेशन पर पकड़े गए आठ सदस्यों को नैनी थाने लाकर पूछताछ शुरू की गई तो कई अहम जानकारियां मिलीं। पता चला कि यह गिरोह न सिर्फ सॉल्वर बल्कि पेपर लीक कराने, परीक्षा केंद्र में नकल कराने तक का ठेका लेता है। इस गिरोह को राजेंद्र कुमार पटेल, नीरज शुक्ला, चतुर्भुज सिंह चलाते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
Prayagraj News : पेपर लीक करने के आरोपी।
- फोटो : प्रयागराज
तीनों ने बताया कि वह सबसे पहले ऐसे अभ्यर्थियाें को ढूढ़ते हैं जो नकल कर परीक्षा पास करना चाहते हैं। इसके बाद मोटी रकम लेकर यह पूरा खेल किया जाता था। यहां तक कि वह परीक्षा केंद्र में सेटिंग करके अपने कैंडिडेट को नकल की पर्ची एवं अन्य नकल सामग्री भेजवाते थे। उनके गिरोह में शामिल शीतल कुमार वर्मा सॉल्वर होने के साथ-साथ फोटो मिक्सिंग तकनीक के जरिए फर्जी एडमिट, आधार और अन्य आईडी तैयार करता है।
बिहार से बुलाए थे सॉल्वर
गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि इस बार परीक्षा के लिए बिहार से पांच सॉल्वर बुलाए गए थे। इनमें गया, पटना जनपद के सॉल्वर शामिल थे। यह सभी तैयारी करने वाले छात्र हैं जिन्हें रकम का लालच देकर परीक्षा में दूसरे की जगह बैठने के लिए तैयार किया गया था।
बिहार से बुलाए थे सॉल्वर
गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि इस बार परीक्षा के लिए बिहार से पांच सॉल्वर बुलाए गए थे। इनमें गया, पटना जनपद के सॉल्वर शामिल थे। यह सभी तैयारी करने वाले छात्र हैं जिन्हें रकम का लालच देकर परीक्षा में दूसरे की जगह बैठने के लिए तैयार किया गया था।