{"_id":"617ada07e0347a59213e9b80","slug":"upsessb-aided-schools-of-the-state-got-1650-spokespersons-final-selection-results-of-17-subjects-declared-by-the-selection-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSESSB : सूबे के एडेड स्कूलों को मिले 1650 प्रवक्ता, 17 विषयों का अंतिम चयन परिणाम चयन बोर्ड ने किया घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSESSB : सूबे के एडेड स्कूलों को मिले 1650 प्रवक्ता, 17 विषयों का अंतिम चयन परिणाम चयन बोर्ड ने किया घोषित
Thu, 28 Oct 2021 10:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने दिवाली से पहले और 1650 अभ्यर्थियों को नौकरी का तोहफा दिया है । चयन बोर्ड ने साक्षात्कार के बाद पीजीटी के 17 विषयों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। घोषित परिणाम में अभ्यर्थियों का चयन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद के लिए हुआ है। चयनित अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को 29 अक्तूबर तक विद्यालय आवंटन के लिए ऑनलाइन विकल्प भरना होगा। विकल्प भरने का लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
चयन बोर्ड की ओर से पीजीटी-2021 के लिए 23 विषयों की लिखित परीक्षा 17 व 18 अगस्त को हुई थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू पांच अक्तूबर से शुरू है। पहले चरण में पांच से 20 अक्तूबर तक साक्षात्कार हुआ। दूसरे चरण का साक्षात्कार 30 अक्तूबर को पूरा होगा। चयन बोर्ड ने 23 में से 17 विषयों जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, कला, तर्कशास्त्र, सैन्य विज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत गायन, संगीत वादन, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, भूगोल, कृषि, शिक्षा शास्त्र, संस्कृत एवं वाणिज्य का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।
जिसमें 1650 अभ्यर्थियों को प्रवक्ता के पद के लिए सफल घोषित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उप सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि देर रात तक 17 विषयों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी को कोई शिकायत हो तो चयन बोर्ड से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
किस विषय में कितने पद
जीव विज्ञान में 114, गणित में 99, अंग्रेजी में 297, मनोविज्ञान में 47, कला में 76, तर्कशास्त्र में सात, सैन्य विज्ञान में दस, गृह विज्ञान में 13, संगीत गायन में 9, संगीत वादन में 12 पद, रसायन विज्ञान में 171, भौतिक विज्ञान में 158, भूगोल में 258, कृषि में 38, शिक्षाशास्त्र में 30, संस्कृत में 266 और वाणिज्य में 45 पर हैं।