फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   upsc news

अनिल यादव की विदाई पर मना उम्मीदों का जश्न

Wed, 14 Oct 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 14 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
upsc news
यह सिर्फ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनिल यादव को हटाए जाने की खुशी नहीं थी। लाखों युवाओं के सुनहरे भविष्य की उम्मीदों का जश्न था। ढाई साल से छाए घोर अंधेरे और सदमे से निकलकर सपनों को फिर से नई ऊर्जा देने का जश्न था। दर्जनों डबडबाई आंखें यह कह रही थीं कि निराशा को इन आंसुओं के साथ बह जाने दो। हाईकोर्ट के फैसले के बाद भावुक और नम आंख के साथ एक प्रतियोगी का कहना था, ‘अब हम भी कुछ बन जाएंगे।’ यह सिर्फ उस प्रतियोगी के बोले नहीं थे, सभी की भावना थी जो उत्साह और जश्न के रूप में दिख रही थी।
विज्ञापन


बुधवार को हाईकोर्ट में जमे प्रतियोगियों ने फैसला लिखे जाने के दौरान ही साथियों को संकेत दे दिया कि जीत होने जा रही है। ऐसे में फैसला से पहले बड़ी संख्या में प्रतियोगियों का हाईकोर्ट पर जमावड़ा हुआ। वहां से इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पहुंचे। वहां पहले से बड़ी संख्या में छात्र और प्रतियोगी मौजूद रहे और फिर जो जश्न शुरू हुआ तो शाम तक जारी रहा। छात्रों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी तो जश्न में होली से पहले गुलाल भी उड़ा। छात्रसंघ भवन पर नगाड़ा भी मंगा लिया गया तथा छात्र उसकी थाप पर जमकर झूमे। इस लड़ाई की अगुवाई करने वाले अवनीश को छात्रों ने कंधे पर उठाकर घुमाया। जश्न का यह माहौल लक्ष्मी टाकीज, चंद्र शेखर आजाद पार्क, मनमोहन पार्क चौराहा समेत कई जगह रहा। शहर भर में जहां भी कुछ छात्र जुट गए वहीं जश्न शुरू हो गया। इस जश्न में आम शहरी भी खुलकर शामिल हुए। जो, शामिल नहीं हुए वे भी हाईकोर्ट के इस फैसले की चर्चा में मशगूल रहे। हर जगह अनिल यादव की बर्खास्तगी की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed