{"_id":"c8762de56ff99bfc4b4b7f5e7cc59c34","slug":"upsc-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग अध्यक्ष को चौतरफा घेरने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग अध्यक्ष को चौतरफा घेरने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भर्ती संस्थाओं के अध्यक्ष और सदस्यों के खिलाफ लगातार फैसलों से उत्साहित प्रतियोगियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को भी चौतरफा घेरने की रणनीति बनाई है। भर्तियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनरत प्रतियोगियों ने आयोग के अध्यक्ष डॉ.अनिल यादव के कार्यकाल में हुईं सभी याचिकाओं को एक बार फिर से न्यायालय के समक्ष रखने की तैयारी की है।
डॉ.अनिल यादव की नियुक्ति तथा उनके कार्यकाल मेें हुई भर्तियोें की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। खुद अनिल यादव के बाद प्रदेश सरकार ने भी उन पर मुकदमा होने की बात स्वीकार कर ली है। इसके अलावा कई वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस की तरफ से भी इन्हीं मुद्दों पर याचिका दाखिल की गई है। इन सभी के बीच पहले उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग और अब माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष को अयोग्य ठहराने जाने के बाद प्रतियोगियों का उत्साह बढ़ा हुआ है।
आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर याचिका दाखिल करने वाले प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अवनीश पांडेय का कहना है कि डॉ.अनिल यादव के कार्यकाल में हुई भर्तियों को लेकर कई याचिकाएं दाखिल हुई हैं। आयोग में कई विवादित निर्णय भी लिए गए हैं। इन सभी बिंदुओं को हाईकोर्ट के समक्ष रखा जाएगा। अवनीश ने बताया कि सभी रिजल्ट के निष्पक्ष जांच की भी मांग की जाएगी।