{"_id":"6161c1cf8ebc3ea13e4b8c6d","slug":"upsc-civil-services-preliminary-examination-to-be-held-at-93-centres-today-39397-candidates-to-appear-in-two-polyas","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी : आज 93 केंद्रों पर होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, दो पॉलियों में आयोजित परीक्षा में 39397 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी : आज 93 केंद्रों पर होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, दो पॉलियों में आयोजित परीक्षा में 39397 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Sat, 09 Oct 2021 09:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 09 Oct 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
UPSC prelims 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन रविवार दस अक्तूबर को हो रहा है। परीक्षा प्रयागराज के 93 केंद्रों पर होगी। दो पॉलियों में होने वाली इस परीक्षा में 39397 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए पांच आईएएस अफसरों को आब्जर्वर बनाया गया है। परीक्षा के लिए प्रयागराज को 33 सेक्टरों में बांटा गया है।
पहली पॉली सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दूसरी पॉली में परीक्षा दिन में 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। एडीएम सिटी मदन कुमार के मुताबिक परीक्षा के लिए 93-93 वेेन्यू सुपरवाइजर और इंस्पेक्टिंग अफसर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा आबकारी आयुक्त, सीडीओ, पीडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त एवं बोर्ड ऑफ रेेवेन्यु सदस्य को आब्जर्वर बनाया गया है।
400 परीक्षार्थियों पर एक सहायक सुपरवाइजर होगा। इससे अधिक परीक्षार्थियों की संख्या वाले केंद्र पर दो सुपरवाइजर रहेंगे। परीक्षा में ड्यूटी करने वाले अफसरों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी हो चुका है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। प्रश्न पत्र निर्धारित समय पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पहुंचाए जाएंगे। पुलिस बल भी सभी केंद्रों पर तैनात रहेगा।