{"_id":"5f0f52fe8ebc3e63c232a36b","slug":"uprtou-orientation-programme-allahabad-news-ald281119790","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेशार्थियों के लिए अध्ययन केंद्र में होंगे ओरिएंटेशन प्रोग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेशार्थियों के लिए अध्ययन केंद्र में होंगे ओरिएंटेशन प्रोग्राम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों की ऑनलाइन कार्यशाला में कुलपति ने दिए निर्देश
-आगरा, मथुरा केंद्र में कैदियों को शिक्षा प्रदान करेगा राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय
प्रयागराज। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के सभी अध्ययन केंद्रों में इस बार ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह निर्देश कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने आगरा क्षेत्रीय केंद्र से संबद्ध 95 अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों की ऑनलाइन कार्यशाला में दिए। कहा कि प्रवेश के बाद छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए ओरिएंटेडशन (अभिविन्यास) कार्यक्रम कराया जाए।
मुक्त विवि के प्रदेश में तकरीबन 1100 सक्रिय अध्ययन केंद्र हैं। कोराना महामारी के इस दौर में ई-कंटेंट एवं ई-लेक्चर के माध्यम से शिक्षार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय के योग्य शिक्षकों से गुणवत्तायुक्त पाठ्य सामग्री तैयार कराई जा रही है। साथ ही शिक्षार्थियों को इस बार घर बैठे ऑनलाइन प्रवेश सुनिश्चित करने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा के बारे में अगले सप्ताह राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक निर्णय ले लिया जाएगा।
कुलपति ने यह भी कहा कि दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से छात्र अपने मनपंसद विषयों में प्रवेश ले सकते हैं। केंद्रीय कारागार आगरा एवं मथुरा में भी कैदियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए मुहिम चलाई जाएगी। आयोजन सचिव डॉ. जीके द्विवेदी ने संचालन एवं सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।