फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uproar, road blockade, vandalism continued for the second day at the centre, notice of cancellation of the exam was pasted

Prayagraj News: केंद्र में दूसरे दिन भी हंगामा, चक्काजाम-तोड़फोड़, परीक्षा निरस्त की सूचना चस्पा

Wed, 27 May 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 27 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Uproar, road blockade, vandalism continued for the second day at the centre, notice of cancellation of the exam was pasted
फोटो हनुमानगंजहनुमानगंज के अंदावा में चक्काजाम कर रहे परीक्षार्थियों से बातचीत करती पुलिस
सरायइनायत के अंदावा स्थित सीता सिंह सुनीता सिंह महिला महाविद्यालय में आई टेक जोन परीक्षा केंद्र में मंगलवार को भी दूसरे दिन हंगामा हुआ।
विज्ञापन

एसएससी जीडी की परीक्षा में सर्वर डाउन होने पर परीक्षार्थियों ने तोड़फोड़ करते हुए जीटी रोड पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची ने छात्रों को समझाकर जाम खत्म कराया। बाद में कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा रद्द होने का नोटिस चस्पा किया, तो छात्र शांत हुए।
कर्मचारी चयन आयोग मध्य क्षेत्र ने मंगलवार को भी कांस्टेबल जीडी की परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बंगलूरू की कंपनी एडूक्विटी कॅरिअरर टेक्नोलॉजिस प्राइवेट लिमिटेड की है। अंदावा स्थित आई-टेक जोन सेंटर में प्रथम पाली में करीब 500 परीक्षार्थियों की परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक होनी थी। परीक्षा प्रारंभ हुई तो सर्वर धीमा चलने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान परीक्षार्थियों ने विरोध किया, तो उन्हें बताया गया कि सोमवार को किए गए तोड़फोड़ के कारण जल्दबाजी में सिस्टम ठीक किए गए हैं। थोड़ी देर में सही हो जाएगा। परीक्षा करने वालों ने नियत समय से 25 मिनट पहले पेपर लेने लगे तो परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए और केंद्र में हंगामा कर तोड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच द्वितीय पाली के परीक्षार्थी भी आ गए और बवाल में शामिल होते हुए तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान कई कमरों में लगे सभी सिस्टम और कुर्सियां तोड़ दी गईं। इतना ही नहीं, कक्षों में लगे एसी, कूलर, पंखे, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। इसके बाद परीक्षार्थी जीटी रोड पर पहुंचे और चक्काजाम कर नारेबाजी करने लगे। परीक्षार्थी करीब एक घंटे तक जीटी रोड पर हंगामा करते रहे।
इस दौरान चक्काजाम की सूचना पर ट्रेनी आईपीएस ईश्वर लाल गुर्जर, एसीपी थरवई अरुण पाराशर, एसओ संजय गुप्ता सहित झूंसी, फूलपुर और थरवई की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाकर चक्काजाम खत्म कराया।
इधर, परीक्षार्थियों को हंगामा करते देख परीक्षा करा रहे कर्मचारी भाग गए। बाद में परीक्षा स्थगित होने की सूचना चस्पा होने पर छात्र वापस लौट गए। इससे पहले सोमवार को भी परीक्षार्थियों ने क्षमता से अधिक परीक्षार्थी बुलाने पर तोड़फोड़ और चक्काजाम किया था।
सेंटर में सर्वर धीमा होने के कारण परीक्षार्थियों ने हंगामा कर तोड़फोड़ किया है। इसके अलावा जीटी रोड पर चक्काजाम किया। छात्रों को समझाकर शांत कराया गया। आगे से इस सेंटर में परीक्षा नहीं होगी।-अरुण पाराशर, एसीपी थरवई

जाम में फंसे लोगों से परीक्षार्थियों की हुई कहासुनी
परीक्षार्थियों के जीटी रोड पर चक्काजाम करने से प्रयागराज से वाराणसी जाने वाली लेन पर वाहनों की कतार लग गई। चिलचिलाती धूप एवं गर्मी से परेशान राहगीरों की चक्काजाम कर रहे परीक्षार्थियों से कहासुनी होने लगी। इसके पहले की मामला आगे बढ़ता, पुलिस ने सड़क से भीड़ हटाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed