फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uproar over water tank being built with substandard material, contractor reprimanded

Prayagraj News: घटिया सामग्री से बन रही पानी की टंकी पर हंगामा, ठेकेदार को फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Uproar over water tank being built with substandard material, contractor reprimanded
करनाईपुर। तेजपुर में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत पर पहुंचे एलएनटी कंपनी के इंजीनियर सतीश मुनी, मैनेजर और क्वालिटी मैनेजर सौरभ सिंह ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य मानक के अनुरूप नहीं होने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटिया सामग्री का तुरंत प्रभाव से हटाने का आदेश दिया और ईंट, सीमेंट तथा बालू की गुणवत्ता की जांच की। जांच में तीन नंबर ईंटों के प्रयोग और घटिया सीमेंट-बालू के उपयोग की पुष्टि हुई। ठेकेदार को निर्देश दिया गया कि तत्काल उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग कर कार्य को आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की शिकायत पर की गई इस जांच में अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों तक शुद्ध और पर्याप्त पानी पहुंचाना है और इसमें किसी भी प्रकार की चूक स्वीकार्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed