फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uproar over parking of bike in the shrine premises, FIR registered

Prayagraj News: मजार परिसर में बाइक खड़ी करने को लेकर हंगामा, एफआईआर दर्ज

Mon, 23 Mar 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 23 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Uproar over parking of bike in the shrine premises, FIR registered
ईद पर मजार में जियारत के दौरान बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में कई युवक घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 13 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

भारतगंज कस्बा गाड़ीवान टोला निवासी एहतेशाम आलम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह परिजनों व साथी के साथ मांडाखास पहाड़ स्थित बाबा मस्तान शाह की मजार पर गया था। इसी दौरान बाइक खड़ी करने को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते कई लोग मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि मांडाखास निवासी सादिक, तौफीक, कामिल खां, मिक्की शेख, सैफी, एहसान खां, तनबीर खां, तौसीफ खां, मोबीन, मिनहाज, गोलू, शफीक व ताज खां समेत अन्य ने हमला कर दिया। मारपीट में सूफी, आदिल, एहतेशाम व फरहाज सहित छह लोग घायल हुए। सभी को सीएचसी मांडा ले जाया गया, जहां से तीन को प्रयागराज रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed