{"_id":"6a64bb1e529da1160e0fdc38","slug":"uproar-on-dadri-prayagraj-express-after-wife-spots-husband-with-another-woman-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : दादरी-प्रयागराज एक्सप्रेस में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देखा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : दादरी-प्रयागराज एक्सप्रेस में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देखा, हंगामा
Sat, 25 Jul 2026 07:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 Jul 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
पति-पत्नी में विवाद
- फोटो : अमर उजाला
दादरी-प्रयागराज एक्सप्रेस में 16 जुलाई को एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा। इससे विवाद बढ़ गया और पति व उसके साथ मौजूद महिला ने पत्नी से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए महिला के भाई से भी हाथापाई हुई। आरोप है कि पति ने दूसरी महिला से शादी करने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दी। यह घटना सिराथू स्टेशन के पास रात करीब 9:56 बजे हुई।
विज्ञापन
अलीगढ़ निवासी महिला का पति से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। मारपीट के बाद दोनों इटावा स्टेशन पर उतरकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर प्रयागराज जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज की। जीआरपी कार्यकारी थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संबंधित मामला अलीगढ़ जीआरपी को स्थानांतरित किया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन