{"_id":"623232a2b6828919d1688468","slug":"uproar-in-the-hospital-after-the-death-of-the-mother-the-family-refused-to-lift-the-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, परिजन शव उठाने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, परिजन शव उठाने से किया इनकार
Thu, 17 Mar 2022 12:25 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:25 AM IST
सार
रितू की शादी अरैल के सच्चा बाबा नगर में रहने वाले पंकज यादव से हुई थी। पंकज दूध का कारोबार करता है। रितु की डिलीवरी होने वाली थी, ऐसे में एक दिन पहले उसे परिजनों ने नैनी के डांडी में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Prayagraj News : हंगामे के बाद अस्पताल में जुटी भीड़।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
डांडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता रितु यादव (26) की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया और इसे लेकर हंगामा होने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेने की कोशिश की जिसका परिजनों ने विरोध किया। पुलिस देर रात तक मान-मनौव्वल में जुटी रही लेकिन परिजन शव उठाने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
रितू की शादी अरैल के सच्चा बाबा नगर में रहने वाले पंकज यादव से हुई थी। पंकज दूध का कारोबार करता है। रितु की डिलीवरी होने वाली थी, ऐसे में एक दिन पहले उसे परिजनों ने नैनी के डांडी में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद उसने बेटे को जन्म दिया। परिजनों का कहना है कि डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। बुधवार दोपहर में अचानक रितु के पेट में सूजन आने लगी।
विज्ञापन
जानकारी देने पर डॉक्टर पहुंचे और चेकअप के बाद बताया कि उसके हार्ट में दिक्कत है। शाम पांच बजे के करीब उसे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। इसके बाद परिजनों को कुछ नहीं बताया गया। रात करीब आठ बजे सूचना दी गई कि उसकी मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर अन्य परिजनों के साथ रिश्तेदार भी जुट गए और लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इसे लेकर स्टाफ से उनकी नोकझोंक हो गई जिससे हंगामा होने लगा। सूचना पर पुलिस भी आ गई और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने विरोध कर दिया। उनकी मांग थी कि मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाए और तब ही शव कब्जे में लेने दिया जाएगा। पुलिस देर रात तक उनकी मान-मनौव्वल में जुटी रही।