फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Time passed Commission could not issue advertisement for AE recruitment

UPPSC : समय बीता, एई भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं कर सका आयोग, 550 पदों पर होनी है भर्ती

Wed, 11 Dec 2024 04:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Dec 2024 04:39 PM IST
सार

यूपीपीएससी अब सहायक अभियंता के 550 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। लेकिन, निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी अभ्यर्थियों को विज्ञापन का इंतजार है। आयोग को सहायक अभियंता के रिक्त पदों का अधियाचन जनवरी-2024 से पहले मिल गया था। लेकिन, पाठ्यक्रम और परीक्षा योजना को शासन से मंजूरी मिलने के इंतजार में यह भर्ती अटकी थी।

विज्ञापन
UPPSC Time passed Commission could not issue advertisement for AE recruitment
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से दिसंबर के पहले सप्ताह में सहायक अभियंता (एई) के 550 पदों पर भर्ती के लिए सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2024 का विज्ञापन जारी किया जाना था। पहला सप्ताह बीत चुका है। लेकिन, आयोग ने अब तक विज्ञापन जारी नहीं किया।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को साढ़े तीन साल से इस भर्ती का इंतजार है। इससे पहले वर्ष 2021 में इसका विज्ञापन जारी किया गया था। यूपीपीएससी की ओर से 19 नवंबर को सूचना जारी की गई थी कि सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2024 का विज्ञापन दिसंबर के पहले सप्ताह में संभावित है। आयोग ने जो समयसीमा निर्धारित की थी, वह बीत चुकी है। अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन


भर्तियों के लिहाज से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के लिए यह साल काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। आयोग की बड़ी भर्तियां विवादों के कारण फंसी रह गईं। पहले आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक विवाद के कारण निरस्त की गई तो बाद में पीसीएस समेत आधा दर्जन परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। पेपर लीक के बाद नॉर्मलाइेजशन को लेकर विवाद हुआ और आयोग को पीसीएस व आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को है विज्ञापन का इंतजार

आयोग अब सहायक अभियंता के 550 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। लेकिन, निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी अभ्यर्थियों को विज्ञापन का इंतजार है। आयोग को सहायक अभियंता के रिक्त पदों का अधियाचन जनवरी-2024 से पहले मिल गया था। लेकिन, पाठ्यक्रम और परीक्षा योजना को शासन से मंजूरी मिलने के इंतजार में यह भर्ती अटकी थी।

शासन से अनुमोदन के बाद ही आयोग ने विज्ञापन का संभावित कार्यक्रम जारी किया था। आयोग के सूत्रों का कहना है कि पाठ्यक्रम में संशोधन के कारण नया विज्ञापन तैयार करने में थोड़ी देर हो रही है। लेकिन, भर्ती प्रक्रिया इसी माह शुरू कर दी जाएगी। इससे पूर्व आयोग ने अगस्त-2021 में सहायक अभियंता के 283 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था, जिसमें सामान्य चयन के 271 पद व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में विशेष चयन के 12 पद शामिल थे।

2021 की भर्ती के लिए 92787 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। इस बार पदों की संख्या लगभग दोगुनी है और भर्ती भी चार साल बाद आ रही है। ऐसे में आवेदनों की संख्या ढाई से तीन गुना तक बढ़ सकती है। लोक निर्माण विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन, औद्योगिक विकास विभाग, नगर विकास विभाग, कृषि विभाग, आवास एवं विकास परिषद, भूगर्भ जल विभाग, लघु सिंचाई विभाग आदि में एई भर्ती की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed