फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Syllabus for Screening Test for Assistant Professor Recruitment released

UPPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी

Mon, 28 Feb 2022 08:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Feb 2022 08:50 PM IST
सार

15 मार्च को होगी परीक्षा, राजकीय महाविद्यालयों में 19 विषयों में 128 पदों पर भर्ती होनी है। अधिकतम 150 अंकों का होगा प्रश्न पत्र, गणित में 100 और बाकी विषयों में 120 सवाल होंगे।

विज्ञापन
UPPSC: Syllabus for Screening Test for Assistant Professor Recruitment released
Teacher - फोटो : Social media

विस्तार

प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 15 मार्च को एक सत्र में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। 19 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर भर्ती होनी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को स्क्रीनिंग परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया।

विज्ञापन




राजकीय महाविद्यालयों में अर्थशास्त्र, इतिहास, उर्दू, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, जंतु विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, राजनीतिशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा शास्त्र, समाज शास्त्र, संस्कृत एवं हिंदी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन




आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार स्क्रीनिंग परीक्षा दो घंटे की होगी। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 90 प्रश्न विषय से संबंधित होंगे और सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्न होंगे। गणित विषय में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 100 प्रश्न होंगे, इनमें 70 प्रश्न विषय और 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन के होंगे। प्रत्येक प्रश्न के अंक समान होंगे और प्रश्न पत्र अधिकतम 150 अंकों का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





सभी 19 विषयों के पाठ्यक्रम आयोजित की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। सचिव के अनुसार भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उनके ऑनलाइन दावे के आधार पर स्क्रीनिंग परीक्षा में औपबंधिक रूप से प्रवेश दिया जा रहा है।



ऐसे में अभ्यर्थी पूरी तरह से आश्वस्त हो लें कि विज्ञापन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2020 तक विज्ञापित समस्त अनिवार्य अर्हता धारित करते हैं और इसके बाद ही स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल हों। किसी समय अथवा किसी स्तर पर अनिवार्य अर्हता धारित न करने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।

भर्ती के लिए दोबारा लिए जा रहे हैं आवेदन
राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आयोग की ओर  से दोबारा आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके लिए आयोग ने शुद्धि पत्र जारी करते हुए 16 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी।



ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी और ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि तीन मार्च निर्धारित की गई है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए अभ्यर्थियों और पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed