{"_id":"61f7fd7f61d6ef40756a2a9d","slug":"uppsc-selection-canceled-for-three-posts-of-spokesperson-recommendation-for-selection-of-new-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : प्रवक्ता के तीन पदों पर चयन निरस्त, नए अभ्यर्थियों के चयन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी : प्रवक्ता के तीन पदों पर चयन निरस्त, नए अभ्यर्थियों के चयन की संस्तुति
Mon, 31 Jan 2022 08:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 31 Jan 2022 08:47 PM IST
सार
प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा के पद पर चयनित तारा देवी का अभ्यर्थन वांछित अभिलेख प्रस्तुत न करने के कारण आयोग ने निरस्त कर दिया है और उनके स्थान पर पूजा उपाध्याय के चयन की संस्तुति की है।
विज्ञापन
UPPSC
- फोटो : Social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (इसकी इकाइयों, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान-डायट) के तहत विभिन्न विषयों में प्रवक्ता के पदों पर तीन अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया है और उनकी जगह दूसरे अभ्यर्थियों के चयन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा के पद पर चयनित तारा देवी का अभ्यर्थन वांछित अभिलेख प्रस्तुत न करने के कारण आयोग ने निरस्त कर दिया है और उनके स्थान पर पूजा उपाध्याय के चयन की संस्तुति की है।
विज्ञापन
प्रवक्ता रसायन विज्ञान के पद पर चयनित वरुण कुमार का अभ्यर्थन भी वांछित अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने के कारण आयोग ने निरस्त किया है और उनके स्थान पर समेकित योग्यता सूची से अभ्यर्थी अविनाश कुमार सिंह का नाम मुख्य सूची में चयन के लिए संस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रवक्ता अंग्रेजी के पद पर चयनित श्याम सुंदर पाठक का अभ्यर्थन भी वांछित अभिलेख प्रस्तुत न करने के कारण निरस्त किया गया है और उनकी जगह अभ्यर्थी संजय शर्मा के चयन की संस्तुति की गई है।