फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Screening exam for direct recruitment of Medical Officers (Ayurveda) on December 20

यूपीपीएससी : चिकित्साधिकारी आयुर्वेद के सीधी भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा 20 दिसंबर को, जारी किया गया शेड्यूल

Fri, 18 Sep 2026 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Sep 2026 07:19 PM IST
सार

लोक सेवा आयोग की ओर से चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) के सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 20 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
UPPSC: Screening exam for direct recruitment of Medical Officers (Ayurveda) on December 20
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक सेवा आयोग की ओर से चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) के सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। अनु सचिव प्रमोद कुमार के अनुसार, सामान्य अध्ययन एवं सामान्य ज्ञान की परीक्षा में 50 प्रश्नों के लिए 150 अंक और चिकित्साधिकारी के लिए निर्धारित विषय के लिए 100 प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से होंगे। 

विज्ञापन

आयुष विभाग में रीडर रचना शारीर के चार पदों पर चयन सूची जारी

लोक सेवा आयोग ने आयुष (आयुर्वेद) विभाग के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में रीडर (उपाचार्य) रचना शारीर के चार रिक्त पदों के लिए चयन सूची जारी की है। इस घोषणा से भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन


इन चयनित अभ्यर्थियों में कुंवर आधार भटनागर, अरुणेंद्र कुमार सिंह, टीना सिंघल और अवधेश कुमार शामिल हैं। आयोग ने इन चार नामों को सार्वजनिक किया। कुल चार पदों में से तीन अनारक्षित श्रेणी के लिए थे। शेष एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित था। इन पदों के लिए 43 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। साक्षात्कार प्रक्रिया 16 सितंबर को दो सत्रों में संपन्न हुई। कुल 23 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, जिनमें से केवल 12 ही उपस्थित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed