{"_id":"628bc0e8fdf10c250c528836","slug":"uppsc-result-of-five-posts-of-research-officer-declared-interview-was-held-on-may-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC : शोध अधिकारी के पांच पदों का रिजल्ट घोषित, 19 मई को हुआ था इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC : शोध अधिकारी के पांच पदों का रिजल्ट घोषित, 19 मई को हुआ था इंटरव्यू
Mon, 23 May 2022 10:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 23 May 2022 10:44 PM IST
सार
प्रशासनिक सुधार निदेशालय के तहत शोध अधिकारी के चार पदों में से दो पद अनारक्षित, एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इन पदों पर भर्ती के लिए 19 मई को इंटरव्यू आयोजित किया गया था। चयनितों में अनुपमा यादव, सुमीता सिंह, कृति सिंह एवं विपिन यादव के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
result
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रशासनिक सुधार निदेशालय के तहत शोध अधिकारी के चार पदों और प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत शोध अधिकारी के एक पद पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम सोमवार को जारी कर दिया।
विज्ञापन
प्रशासनिक सुधार निदेशालय के तहत शोध अधिकारी के चार पदों में से दो पद अनारक्षित, एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इन पदों पर भर्ती के लिए 19 मई को इंटरव्यू आयोजित किया गया था। चयनितों में अनुपमा यादव, सुमीता सिंह, कृति सिंह एवं विपिन यादव के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
शैलेंद्र का अधिशासी अधिकारी पद पर चयन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सोमवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर निदेशालय के ततह राष्ट्रीय कैडेट कोर ग्रुप मुख्यालय, प्रयागराज में अधिशासी अधिकारी के एक अनारक्षित पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। 21 मई को हुए इंटरव्यू के आधार पर इस पद पर शैलेंद्र कुमार यादव को चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन