UPPSC : एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा का परिणाम बदला, तकनीकी गड़बड़ी के कारण रिजल्ट संशोधित
acf rfo mains : आरएफओ के 15 पदों के मुकाबले 46 अभ्यर्थियों और एसीएफ के एक पद के मुकाबले तीन अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया था। आयोग ने संशोधित परिणाम में भी एसीएफ के एक पद के मुकाबले तीन लोगों को सफल घोषित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2021 की मुख्य परीक्षा का परिणाम तकनीकी गड़बड़ी के कारण बदल दिया गया है। आयोग ने परिणाम में संशोधन किया है। संशोधित परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग ने एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा-2021 का परिणाम चार नवंबर को जारी किया था।
आरएफओ के 15 पदों के मुकाबले 46 अभ्यर्थियों और एसीएफ के एक पद के मुकाबले तीन अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया था। आयोग ने संशोधित परिणाम में भी एसीएफ के एक पद के मुकाबले तीन लोगों को सफल घोषित किया है, लेकिन पूर्व में सफल घोषित किए गए एक रोल नंबर को हटाकर संशोधित परिणाम में दूसरे रोल नंबर को शामिल किया गया है।
वहीं, आरएफओ के 15 पदों के मुकाबले पहले 46 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था, जबकि संशोधित परिणाम में 45 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। इन पदों के लिए भी कुछ नए रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जबकि पूर्व में रिजल्ट में शामिल कुछ रोल नंबर हटा दिए गए हैं।
एमटीएस एवं हवलदार परीक्षा में 80 फीसदी अभ्यर्थी शामिल
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को आयोजित मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार-2021 की टियर-2 परीक्षा में 80 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुबह 11 से 11.30 बजे तक हुई टियर-2 की ऑफलाइन परीक्षा में हिंदी या अंग्रेजी में निबंध लिखना था। एसएससी मध्य क्षेत्र, प्रयागराज के तहत यूपी के कानपुर में 18 और बिहार के पटना में 24 केंद्र बनाए गए थे। कुल 42 केंद्रों परीक्षा के लिए 17560 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 14060 परीक्षार्थी शामिल हुए। कानपुर में पंजीकृत 7164 में से 5465 अभ्यर्थी (76.28 फीसदी) और पटना में पंजीकृत 10396 में से 8595 अभ्यर्थी (82.68 फीसदी) उपस्थित रहे।
अवर अभियंता भर्ती परीक्षा के प्रवेशपत्र जारी
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अवर अभियंता परीक्षा-2022 के प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 14 से 16 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रवेशपत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी प्रवेशपत्र के लिंक पर जाकर पंजीकरण नंबर एवं जन्मतिथि के आधार पर परीक्षा केंद्र के शहर एवं परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 10 नवंबर तक आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र के नाम सहित प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे।
इविवि की कर्मचारी भर्ती परीक्षा में 55 फीसदी उपस्थिति
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में गैर शैक्षणिक कर्मचारी ग्रुप ‘ए’ एवं ‘बी’ के पदों पर भर्ती के लिए रविवार को शंभूनाथ इंस्टीट्यूट में परीक्षा आयोजित की गई। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार ग्रुप ‘ए’ एवं ‘बी’ के कुल नौ प्रकार के 17 पदों पर भर्ती के लिए 1700 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 55 फीसदी उपस्थित रहे। जिन अभ्यर्थियों ने एक पद के लिए आवेदन किए थे, उनकी परीक्षा अपराह्न 12 से दो बजे तक, दो पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा अपराह्न 12 से 2.30 बजे और तीन पदों के लिए आवेदन करने वालों की परीक्षा अपराह्न 12 से तीन बजे तक आयोजित की गई।