{"_id":"5ccb4596bdec22071212beb8","slug":"uppsc-pcs-mains-examam-will-be-organised-on-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय पर होगी पीसीएस मुख्य परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय पर होगी पीसीएस मुख्य परीक्षा
Fri, 03 May 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 03 May 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
selected candidates in pcs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा अपने तय समय यानी 17 जून की प्रस्तावित तिथि पर ही होगी और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) तीन-चार दिनों में परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी करने की तैयारी में है। वहीं, अभ्यर्थियों ने आयोग के सचिव को ज्ञापन देकर मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
आयोग की ओर से पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 अक्तूबर 2018 को किया गया था। इसमें कुल 398630 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 30 मार्च को घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में पीसीएस की कुल 988 रिक्तियों के सापेक्ष मुख्य परीक्षा के लिए 19096 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। एक माह से अधिक समय बीत चुका है और आयोग ने अब तक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया है और न ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकी है। परीक्षा को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा पहली बार नए पाठ्यक्रम के अनुसार होने जा रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थी तैयारी के लिए अतिरिक्त समय चाहते हैं।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को आयोग के सचिव को ज्ञापन देकर मांग की कि पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा में नए पैटर्न और सेलेबस वृहद होने के साथ ही दो जून को आईएएस की प्रारंभिक परीक्षा भी है। ऐसे में दोनों परीक्षाओं की एक साथ तैयारी करना चुनौती है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि मुख्य परीक्षा के लिए जुलाई या अगस्त तक का समय दिया जाए। इस बारे में आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि अर्धवार्षिक कैलेंडर में मुख्य परीक्षा की तिथि 17 जून दी गई है और कैलेंडर पिछले साल 22 दिसबर को जारी किया जा चुका है। ऐसे में अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिला है। परीक्षा तय समय पर ही होगी और चार-पांच दिनों में मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन