फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: PCS J-2018 cutoff marks reissued

यूपीपीएससी : पीसीएस जे-2018 के कटऑफ अंक दोबारा जारी

Sat, 20 Nov 2021 09:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
UPPSC: PCS J-2018 cutoff marks reissued
UPPSC pcs j - फोटो : Social media

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस जे परीक्षा-2018 के कटऑफ अंक एवं प्राप्तांक अपनी वेबसाइट पर दोबारा जारी किए हैं। इससे पूर्व आयोग ने छह सितंबर 2018 को अपनी वेबसाइट पर प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक जारी किए थे, जो 13 सितंबर 2019 तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध थे। 

विज्ञापन


कुछ अभ्यर्थी प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक डाउनलोड नहीं कर सके थे। उन्होंने न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। पुनीत सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में पारित उच्च न्यायालय के अनुपालन में आयोग ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2018 में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक दोबारा जारी किए हैं, जो आयोग की वेबसाइट पर 22 से 28 नवंबर तक तक उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक एवं जन्म तिथि के आधार पर प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


संभागीय निरीक्षक भर्ती परीक्षा आज
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा-2020 रविवार को आयोजित की जाएगी। संभागीय निरीक्षक के 28 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा प्रयागराज के 15 केंद्रों में होगी। परीक्षा के लिए तकरीबन 6300 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9.30 से 11.30 और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed